Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 03:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीन बार फेल, पति-परिवार ने दिया साथ तो चौथी बार में बनी आइएएस
देश

तीन बार फेल, पति-परिवार ने दिया साथ तो चौथी बार में बनी आइएएस

November 25, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अक्सर सुना होगा कि शादी के बाद लड़कियां अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पातीं. लेकिन अगर पति और परिवार का सहयोग मिल जाए तो अस्वति जैसी नजीर बनती हैं. तीन बार यूपीएससी में फेल होने के बावजूद परिवार का साथ मिलने के बाद अस्वति ने एमबीबीएस डॉक्टर से आईएएस बनकर दिखा दिया.

अस्वति श्रीनिवास ने यूपीएससी 2019 की परीक्षा में ऑल इंडिया 40वीं रैंक हासिल की है. मूल रूप से कोल्लम की रहने वाली अश्वती ने पति और परिवार की मदद से चौथे प्रयास में सफलता हासिल की है. अस्वति की परवरिश कासरगोड से हुई. उनकी शुरुआती पढ़ाई जवाहर नवोदय, केंद्रीय विद्यालय कासरगोड और केंद्रीय विद्यालय त्रिवेंद्रम से हुई. शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद अस्वति ने श्रीगोकल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च फाउंडेशन से एमबीबीएस में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. इसी मेडिकल साइंस विषय को ऑप्शनल विषय लेकर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और चौथे प्रयास में उन्हें सफलता मिली.

auto

एक वीडियो इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक स्टूडेंट के तौर पर उन्होंने कभी सिविल सर्विस के बारे में नहीं सोचा था. इसके बाद एमबीबीएस फाइनल इयर के बाद जब छुट्टी पर घर आईं तभी उनके मन में इसका ख्याल आया. वो कहती हैं कि मेरी सोशल साइंस में रुचि थी, वहीं से मुझे विचार आया. उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले दो अटेंप्ट सेल्फ स्टडी के जरिये दिए. वो कहती हैं कि इसमें लूप होल के चलते उनका सेलेक्शन नहीं हो पाया. फिर एलाइट से उन्होंने 2017 दिसंबर से कोचिंग की. वो कहती हैं कि तैयारी के दौरान मेरे पति, पेरेंट्स और दोस्तों ने भी साथ दिया. 2018 में पहली बार पूरी तैयारी से एग्जाम दिया.

अश्वति यूपीएससी में 40वीं रैंक हासिल करके वर्तमान में ट्रेनिंग कर रही हैं. उन्होंने अगले महीने प्री देने जा रहे प्रतियोगियों को सलाह दी है कि आप किसी भी तरह की एंजाइटी लेकर परीक्षा कक्ष में नहीं जाएं. अगर शांत मन से आप परीक्षा देते हैं तो अपना सबसे बेस्ट दे पाएंगे. डॉक्टरी की पढ़ाई के बाद साल 2019 में उन्होंने पूरे कॉन्फीडेंस के साथ परीक्षा दी जिसके बाद वो अब ट्रेनी आईएएस के तौर ट्रेनिंग ले रही हैं. अश्वति तैयारी कर रहे एस्प‍िरेंट्स को सलाह देती हैं कि इस तैयारी के लिए आपको सोशल मीडिया का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा, टॉपर्स के इंटरव्यू, करेंट अफेयर्स और न्यूजपेपर डेली पढ़ने चाहिए.

अस्वति कहती हैं कि हम मेडिकल की पढ़ाई में जो 19 सब्जेक्ट पढ़ते हैं, इनमें से कम से कम 14 सब्जेक्ट ऐसे हैं जो हम ऑप्शनल में ले सकते हैं. जो लोग मेडिकल की पढ़ाई के बाद तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सलाह देते हुए अस्वति कहती हैं कि आप कंटेंट के लिए वो सारी किताबें पढ़ सकते हैं जिसे आप मेडिकल की पढ़ाई की है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक व्यस्क महिला अपनी मर्जी से किसी के भी साथ रहने के लिए स्वतंत्र : हाई कोर्ट
Next Article खलिहान में लगी आग, दो बच्चों की जिंदा जलकर हुई मौत

Related Posts

Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.