Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 07:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पश्चिम बंगाल के नीति-निर्धारकों को ईश्वर सद्बुद्धि दे : प्रधानमंत्री
देश

पश्चिम बंगाल के नीति-निर्धारकों को ईश्वर सद्बुद्धि दे : प्रधानमंत्री

January 12, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ पर अपने संबोधन में परोक्ष तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल के नीति-निर्धारकों को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि यहां की सरकार गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली मदद से वंचित कर रही है। गरीबों के स्वास्थ्य बीमा से संबंधित महत्वाकांक्षी योजना “आयुष्मान भारत” का जिक्र करते हुए कहा कि ईश्वर यहां के नीति निर्धारकों को सद्बुद्धि दें ताकि वह गरीबों के लिए योजनाएं लागू कर सकें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोलकाता पोर्ट सिर्फ जहाजों के आने-जाने का स्थान नहीं है, ये एक पूरे इतिहास को अपने आप में समेटे हुए है। इस पोर्ट ने भारत को विदेशी राज से स्वराज पाते देखा है। सत्याग्रह से लेकर स्वच्छाग्रह तक इस पोर्ट ने देश को बदलते हुए देखा है। भारत की औद्योगिक यात्रा से कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट को जोड़ते हुए कहा कि कोलकाता का ये पोर्ट एक प्रकार से भारत की औद्योगिक, आध्यात्मिक और आत्मनिर्भरता की आकांक्षा का प्रतीक है। ऐसे में जब ये पोर्ट 150वें साल में प्रवेश कर रहा है, तब इसको न्यू इंडिया के निर्माण का भी एक प्रतीक बनाना आवश्यक है।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट के नाम पर कर दिया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भी याद किया। उन्होंने कहा, “आज के इस अवसर पर, मैं बाबा साहेब को भी याद करता हूं, उन्हें नमन करता हूं। डॉ. मुखर्जी और बाबा साहेब, दोनों ने स्वतंत्रता के बाद के भारत के लिए नई नीतियां और नया विजन दिया था। डॉ. मुखर्जी की बनाई पहली औद्योगित नीति में देश के जल संसाधनों के उचित उपयोग पर जोर दिया गया था। बाबा साहेब ने देश की पहली जल संसाधन नीति और श्रमिकों से जुड़े कानूनों को लेकर अपने अनुभवों का उपयोग किया था। देश में नदी घाटी परियोजनाओं, बांधों का, पोर्ट्स का निमार्ण तेजी से हो पाया तो इसका बड़ा श्रेय दोनों महान सपूतों को जाता है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, हमारी सरकार मानती है कि हमारे तट विकास के द्वार हैं। इसलिए सरकार ने तटों पर कनेक्टिविटी और वहां के इंफ्रॉस्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए सागरमाला कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने ने ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर परोक्ष तौर पर केंद्रीय योजनाओं से बंगाल के लोगों को वंचित करने के लिए उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा-“मेरे दिल में हमेशा दर्द रहेगा और मैं चाहूंगा, ईश्वर से प्रार्थना करूंगा की बंगाल के नीति निर्धारकों को सद्बुद्धि दे। गरीबों के लिए गरीबी में मदद के लिए आयुष्मान योजना और किसानों की जिंदगी में पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मेरे बंगाल के गरीबों और किसानों को मिले, गरीबों, दलितों, वंचितों, शोषितों और पिछड़ों के विकास के लिए समर्पित भाव से प्रयास किए जा रहे हैं। जैसे ही पश्चिम बंगाल सरकार आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि के लिए स्वीकृति देगी, यहां के लोगों को इन योजनाओं का भी लाभ मिलने लगेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेएनयू कुलपति को बर्खास्त कर हो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच : कांग्रेस
Next Article नकली नोट छापने के मामले में दो और गिरफ्तार, नकली मुद्रा और मशीन बरामद : झारखंड

Related Posts

Headlines

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026
Headlines

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026
Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.