Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 02:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएए का समर्थन करने वाली बसपा विधायक रामबाई को मायावती ने ​किया निलम्बित
देश

सीएए का समर्थन करने वाली बसपा विधायक रामबाई को मायावती ने ​किया निलम्बित

December 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) को लेकर देश भर में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने अपने ही पार्टी की विधायक के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश के दमोह की पथरिया सीट से बसपा विधायक रामबाई परिहार को सीएए का समर्थन करने पर पार्टी से निलम्बित कर दिया है। साथ ही परिहार पर पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने पर रोक लगा दी है।

निलंबन की कार्रवाई के बाद विधायक रामबाई ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी नजर में कुछ गलत नहीं किया है। फिर भी यदि ये बयान पार्टी से अलग है तो वो माफी चाहती हैं। गौरतलब है कि बसपा लगातार सीएए के लेकर भाजपा पर निशाना साधती रही है। मायावती ने ​रविवार को ट्वीट किया कि बसपा एक अनुशासित पार्टी है व इसे तोड़ने पर पार्टी के एमपी/एमएलए आदि के विरूद्ध भी तुरन्त कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में MP में पथेरिया से बसपा विधायक रमाबाई परिहार द्वारा सीएए का समर्थन करने पर उनको पार्टी से निलम्बित कर दिया है। उन पर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है

auto

बसपा मुखिया ने आगे लिखा, ‘जबकि बसपा ने सबसे पहले इसे विभाजनकारी व असंवैधानिक बताकर इसका तीव्र विरोध किया, संसद में भी इसके विरूद्ध वोट दिया तथा इसकी वापसी को भी लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। फिर भी विधायक परिहार ने सीएए का समर्थन किया। पहले भी उन्हें कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतवानी दी गई थी।’

निलंबन की कार्रवाई के बाद विधायक रामबाई ने सफाई देते हुए कहा , ‘जो सही था वो मैंने कहा। मायावती पार्टी अध्यक्ष हैं, कुछ भी कर सकती हैं। मैं उनसे मिलूंगी। उन्हें गलत लगा तो उनसे माफी मांगूंगी। मैं आज भी पार्टी में हूं आगे भी पार्टी में ही रहूंगी।’

गौरतलब है कि शनिवार को दमोह में रामबाई ने सीएए का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का आभार जताते हुए सीएए को सही करार दिया था। उन्होंने कहा था कि ये कानून पहले आ जाना चाहिए था। इस बयान के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने रामबाई को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएए के समर्थन में तिरंगा रैली, जय श्रीराम के नारे से गूंजी द्रोणनगरी
Next Article मुख्यमंत्री योगी से मिले गोविंदा, राजनीतिक अटकलें हुईं तेज

Related Posts

Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Headlines

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.