Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हैदराबाद में भारी बारिश से सड़क पर सैलाब, 11 लोगों की मौत हो चुकी है
देश

हैदराबाद में भारी बारिश से सड़क पर सैलाब, 11 लोगों की मौत हो चुकी है

October 14, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

हैदराबाद में मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्नमौसम विभाग ने आज भी जारी किया बारिश का अलर्ट
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पिछले 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश की वजह से शहर के कई इलाके जलमग्‍न हैं. सड़कों पर सैलाब जैसा नजारा दिखाई दे रहा है. मूसलाधार बारिश से हालात इतने भयावह हो गए कि कई जगह पानी में फंसे लोंगों को निकालने के लिए सड़कों पर नाव को उतारना पड़ा. पानी के बीच फंसे लोगों को राज्‍य आपदा प्रबंधन की टीम ने रेस्क्यू किया.

हैदराबाद में बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. सड़कों पर कहीं कारें बहने लगीं तो कहीं बाइक भी बहती दिखाई दीं. मौसम विभाग ने आज (बुधवार) भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है. हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर बाढ़ का पानी आ गया है. झील में बाढ़ की वजह से हालात बेकाबू हो गए हैं.

दम्मईगुडा इलाके में एक कार पानी में बह गई है. वहीं, हैदराबाद में भारी बारिश के बीच हुए हादसों में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. बीच प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है.

SDRF की टीम प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं. हैदराबाद में हो रही लगातार बारिश से बने हालात पर राज्य के मुख्‍यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी नजर बनाए हुए हैं.

बारिश के कारण टलीं परीक्षाएं
बारिश की वजह से उस्मानिया यूनिवर्सिटी और जवाहर लाल नेहरू टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने आज और कल होने वाली परीक्षाओं को टाल दिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि अब अगली डेट पर परीक्षा होगी. इसके अलावा आंध्र प्रदेश में मंगलवार को भारी बारिश हुई. राज्य के विशाखापट्टनम जिले में भारी वर्षा के कारण 40 गांव के करीब 350 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

केरल के अधिकांश इलाकों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई. इसके बाद कोझिकोड सहित कई जिलों में बुधवार को बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पठनमथिट्टा के अलावा कई अन्य जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में गुरुवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसेटेलाइट के सहारे नक्सलियों पर नकेल कसेगी सरकार
Next Article बात करने से रोका तो पोते ने काट दिया गला

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.