Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 12:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत आज किसी भी तरह की आपदा से निपटने में सक्षम : केंद्रीय गृह मंत्री
देश

भारत आज किसी भी तरह की आपदा से निपटने में सक्षम : केंद्रीय गृह मंत्री

April 7, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि भारत आज उस मुकाम पर खड़ा है जहां कितना भी बड़ा साइक्लोन आ जाए हम उससे निपट सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन हमारे देश के लिए कोई नई बात नही है। एनडीआरएफ ने देश में आपदा के समय लाखों लोगों की जान बचाई है।

यहां विज्ञान भवन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा आयोजित “ आपदा प्रतिक्रिया के लिए क्षमता निर्माण पर वार्षिक सम्मेलन-2022” को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हम जब आपदा प्रबंधन की बात करते हैं तो आपदा प्रबंधन हमारे देश में कोई नई बात नहीं है। उत्तराखंड की पहाड़ियों से गंगा को बंगाल तक पहुंचाया गया है तो इससे पता चलता है कि यह कार्य वैज्ञानिक तरीके से ही पूरा किया गया है।

auto

शाह ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2001 में गुजरात का भूकंप देखा है उसमें हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई। वर्ष 1999 के उड़ीसा के सूपर साइक्लोन को भी देखा जिसमें 10,000 से ज़्यादा लोगों की मृत्यु हुई थी, किंतु आज हम उस मुकाम पर खड़े हैं जहां कितना भी बड़ा साइक्लोन आ जाए उससे निपट सकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तकनीक और विज्ञान के कारण आज हमें आने वाली आपदा की सूचानाएं मिल जाती हैं, वैसी स्थिति नहीं है कि अचानक हमें जानकारी मिलती है। आज हमें समय के पहले सूचनाएं मिलती है। जिस प्रकार की आपदा आने वाली है वहां लोगों को सजग करने और आपदा से निपटने के लिए और कम से कम जानमाल के नुकसान को रोकने की तैयारी पहले से कर ली जाती है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना (एनडीएमपी) की शुरुआत की। केंद्र सरकार हर तरह की आपदा पर लगातार काम कर रही है। अब तक 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) का अच्छी तरह से गठन किया है।

शाह ने एनडीआरएफ को बधाई देते हुए कहा कि जब हमें किसी आपदा के दौरान एनडीआरएफ , एसडीआरएफ की तैनाती की जानकारी मिलती है तो हम अपनी आधी चिंताओं से स्वतः ही मुक्त हो जाते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउप्र में परमिट के लिए आवेदकों को नहीं लगाने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर
Next Article मजदूर की गला रेत कर हत्या

Related Posts

Headlines

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026
Headlines

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026
Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026

राशिफल @ 19 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 19, 2026

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.