Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 02:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नक्सलियों से निपटने के लिए गृहमंत्री ने की मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक
देश

नक्सलियों से निपटने के लिए गृहमंत्री ने की मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक

August 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्लवाद की समस्या के निपटारे के लिए नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में नक्सलवाद की चुनौती से निपटने और उसके खात्मे के लिए अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा के साथ ही भावी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सेामवार काे यहां विज्ञान भवन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता की। शाह के गृहमंत्री बनने के बाद से नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी यह पहली बैठक है। इस बैठक में शामिल होने के लिए 10 नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा गया था। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, और ओडिशा के मुख्यंमत्री नवीन पटनायक शामिल हुए। जबकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में शामिल नहीं हुए। इसके साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बलों के प्रमुख और नक्सल प्रभावित राज्यों के आला पुलिस अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे।

इस बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने से समझा जा रहा कि नक्सल से मुकाबले में वह भी केंद्र सरकार के साथ हैं। बैठक में नक्सलियों की अवैध संपत्ति, उनको मिलने वाली फंडिंग पर नकेल कसने समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही नक्सलग्रस्त इलाकों में विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छोटे राज्य नक्सलवाद से ज्यादा प्रभावित हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में नक्सल प्रभावित इलाकों में किए जा रहे विकास कार्यों का ब्योरा पेश करते हुए बताया कि वनवासियों के विकास ओर उन्हें शसक्त बनाने की दिशा में हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही राज्य में आदिवासियों के खिलाफ फर्जी और झूठे मामलों की वापसी की प्रक्रिया चल रही है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई केंद्र और राज्यों की संयुक्त लड़ाई है। इसलिए इस पर व्यय होने वाले खर्च को दोनों के बीच बांटकर करना चाहिए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगंगा में विसर्जित की गईं अरुण जेटली की अस्थियां
Next Article यूएई में मोदी को सम्मानित किए जाने से विचलित पाकिस्तान का सुर बदला

Related Posts

Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.