Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 01:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नया साल होगा किन मायनों में ‘नया’, वो 22 बातें जो 2022 में ही देखने को मिलेंगी
देश

नया साल होगा किन मायनों में ‘नया’, वो 22 बातें जो 2022 में ही देखने को मिलेंगी

January 1, 2022No Comments8 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

2022: दुनिया जोशो-खरोश के साथ नए साल 2022 का स्वागत कर रही है. गुजरा साल 2021 खत्म हो गया है. 2021 ने काफी निराश किया. इस साल भारत ने कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर का सामना किया जिसमें हजारों लोगों की असमय मौत हो गई. हालांकि, इसी साल ‘उम्मीदों का टीका’ भी आया. 2021 अपने साथ कुछ अच्छी चीजें लेकर जा रहा है तो कुछ बुरी यादें भी देकर जा रहा है. आने वाला नया साल नई उम्मीदों भरा होगा. भले ही साल की शुरुआत कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से हो रही है लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उम्मीद जताई है कि 2022 महामारी को पीछे छोड़ सकता है. कोरोना महामारी से लेकर राजनीति, खेल, टेक जगत नए साल में क्या उम्मीदें लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं…

खत्म होगी कोरोना महामारी?

1. इस साल की सबसे बड़ी उम्मीद बच्चों की वैक्सीन को लेकर है. भारत में 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ट्रायल में 2 से 18 साल के बच्चों पर असरदार साबित हुई है. इस साल और भी छोटे बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होने की उम्मीद है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भी कहा है उसकी Covovax अगले 6 महीने में आ जाएगी. ये वैक्सीन 3 साल से ऊपर के बच्चों को दी जाएगी.

2. इसके अलावा नए साल में कोरोना महामारी खत्म हो सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन (Soumya Swaminathan) का कहना है कि नए साल में वैक्सीन कवरेज बढ़ेगी और महामारी नियंत्रण में आ जाएगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि महामारी आम सर्दी-जुकाम का रूप ले सकती है जिसे आसानी से संभाला जा सकता है.

3. साल की शुरुआत में ही भारत में नेजल वैक्सीन (Nasal Vaccine) आने की उम्मीद भी है. पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में नेजल वैक्सीन लाने की बात कही थी. ये वैक्सीन भारत बायोटेक और वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन मिलकर बना रहे हैं. ये वैक्सीन नाक के जरिए दी जाएगी.

शेयर मार्केट से क्या उम्मीदें? 

4. शेयर मार्केट इस साल लंबी छलांग लगा सकता है. सीएनआई रिसर्च के किशोर ओस्तवाल का मानना है कि इस साल निफ्टी 21 हजार का रिकॉर्ड बना सकता है. साल की शुरुआत भले ही ओमिक्रॉन के साये में हो रही है, लेकिन ये शॉर्ट टर्म रिस्क फैक्टर है.

5. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल को निफ्टी से नए साल में 12 से 15 फीसदी तक रिटर्न की उम्मीद है. अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है. कई हाई फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर कोविड से पहले के स्तर को पार कर गए हैं. कंपनियों की कमाई सितंबर 2021 तिमाही के बाद उम्मीद से बेहतर है.

6. अगले दो महीने में एलआईसी समेत 45 कंपनियों के IPO बाजार में आ सकते हैं. SEBI के पास पिछले 3 महीने में 40 से ज्यादा कंपनियों ने IPO के कागजात जमा कराए हैं. इनमें Ola, Byjus, Oyo जैसे फेमस स्टार्टअप भी शामिल हैं. अनुमान है कि एलआईसी का आईपीओ 80 हजार से एक लाख करोड़ रुपये तक का हो सकता है.

नौकरियों से क्या उम्मीदें?

7. 2022 में RRB NTPC का रिजल्ट जारी होने वाला है. फरवरी में RRB Group D के एग्जाम भी होंगे. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यूपी (NHM,UP) ने 2,980 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया. 7 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 187 पदों पर भर्ती के लिए 13 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने यूडीसी, एमटीएस और स्टेनो पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कुल पद 3,847 हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2022 है.

5G को लेकर क्या हैं उम्मीदें?

8. भारत में 5जी सर्विस का इंजतार 2022 में खत्म हो सकता है. इसे पहले 13 शहरों में लॉन्च किया जाएगा. उसके बाद बाकी शहरों में शुरू किया जाएगा. टेलीकॉम डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया है कि 2022 में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5G इंटरनेट शुरू हो जाएगा.

अर्थव्यवस्था से क्या हैं उम्मीदें?

9. आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति के सदस्य जयंत आर वर्मा ने अर्थव्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि 2022-23 में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आर्थिक गतिविधियां प्री-कोविड लेवल पर आ गईं हैं और बाकी के वित्त वर्ष में और सुधार होगा.

10. हालांकि, महंगाई कम होने की उम्मीद नहीं है. Enquirs की अर्थशास्त्री अनीथा रंगन कहती हैं कि थोक महंगाई अधिक बनी हुई है, इसलिए मार्च-अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 6% के दायरे को पार कर जाएगी. ये स्थिति पूरे साल रह सकती है. इससे कीमतें बढ़ेंगी और आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा.

सोने की कीमत से क्या हैं उम्मीदें?

11. साल 2021 में सोने की कीमत में 4 फीसदी की गिरावट आई, लेकिन नया साल शानदार साबित हो सकता है. एनालिस्ट मानते हैं कि आने वाला साल भी इसके लिए अच्छा साबित हो सकता है. अभी महंगाई बढ़ रही है. दुनिया के कई देशों में मंहगाई दशकों के हाई लेवल पर है. भारत में खुदरा महंगाई तो बहुत अधिक नहीं है, लेकिन थोक महंगाई 10 साल से अधिक समय के हाई पर है. आने वाले महीनों में रिटेल इंफ्लेशन बढ़ने का जोखिम है. इंफ्लेशन का दौर हमेशा से सोने की चमक बढ़ाने वाला साबित हुआ है.

खेल से क्या हैं उम्मीदें?

12. दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए खास रहने वाला है, क्योंकि ये उनका 100वां टेस्ट होगा. साथ ही उम्मीद रहेगी कि विराट कोहली का दो साल से चल रहा शतकों का सूखा भी 2022 में खत्म होगा.

13. 2022 में भारत के पास 2-2 आईसीसी इवेंट्स की ट्रॉफी जीतने का मौका है. मार्च-अप्रैल में महिला वर्ल्डकप की शुरुआत हो रही है. साल के आखिर में जाकर पुरुष टी-20 वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया में होना है. ये पहला वर्ल्डकप होगा जब टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में खेलेगी.

14. 2022 के आखिर में फुटबॉल वर्ल्डकप होना है, जो कि इस बार कतर में होगा. चार साल में एक बार होने वाला वर्ल्डकप पर हर किसी की निगाहें रहती हैं, ऐसे में दुनिया को इंतज़ार रहेगा कि कौन फुटबॉल की दुनिया पर राज़ करेगा.  फुटबॉल वर्ल्डकप के अलावा भी इस साल विंटर ओलंपिक होने हैं, जो बीजिंग में होंगे. साथ ही जुलाई में ब्रिटेन में कॉमनवेल्थ गेम्स खेले जाएंगे.

बॉलीवुड-हॉलीवुड से क्या हैं उम्मीदें?

15. इस साल राजामौली की फिल्म RRR, आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी, शाहरुख की फिल्म पठान, आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा, रणबीर कपूर की शमशेर, ब्रह्मास्त्र, अक्षय कुमार फिल्म पृथ्वीराज, राम सेतु रिलीज हो सकती है. इसी साल डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म Avatar 2 भी इस साल रिलीज होने वाली है. Fantastic Beasts: The Secrets of Dumbledore भी 2022 में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर हैरी पॉटर फैंस काफी उत्साहित हैं.

16. 2021 की तरह ही इस साल भी कई स्टार्स शादी करने वाले हैं. ऋचा चड्ढा और अली फजल ने मार्च 2022 में शादी करने का फैसला किया है. साल की सबसे बड़ी शादी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी 2022 में शादी कर सकते हैं. हॉलीवुड सुपरस्टार जेंनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की शादी भी 2022 में हो सकती है.

राजनीति से क्या हैं उम्मीदें?

17. 2022 में 7 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. जिन सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें से 6 राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं जबकि एक राज्य में कांग्रेस सत्ता पर काबिज है. ऐसे में बीजेपी को साल 2022 में अपने राज्यों की सत्ता को बचाए रखने की चुनौती होगी तो कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के लिए सत्ता में वापसी के लिए जद्दोजहद करना होगा.

18. उत्तर प्रदेश का चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ का सियासी भविष्य भी तय करेगा. अगर बीजेपी जीतती है और योगी सीएम बनते हैं तो 2024 में प्रधानमंत्री पद के दावेदार भी हो सकते हैं. लेकिन हार गए तो उनका सियासी भविष्य अंधकार में भी जा सकता है. ये चुनाव मायावती और अखिलेश यादव का भविष्य भी तय करेगा.

19. उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव है. यहां हर 5 साल में सत्ता बदल जाती है. ऐसे में कांग्रेस को वापसी की उम्मीद है तो बीजेपी को मिथक तोड़ने की. वहीं, पंजाब में बीजेपी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी से गठबंधन किया है तो कांग्रेस अकेले लड़ रही है. इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है. इसके अलावा गोवा और मणिपुर में बीजेपी सत्ता बचाए रखने की कोशिश करेगी. गुजरात और हिमाचल में भी साल के आखिर में चुनाव हैं. दोनों जगह बीजेपी सत्ता में है.

20. 2022 में कांग्रेस को अपना नया और पूर्णकालिक अध्यक्ष मिल सकता है. 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. इसी साल अध्यक्ष के पद का चुनाव हो सकता है. चुनाव कराने के लिए पार्टी ने टीम गठित कर दी है. अगर राहुल गांधी अध्यक्ष बनते हैं तो उनके लिए खुद को साबित करने का ये आखिरी मौका हो सकता है.

ऑटो मार्केट से क्या हैं उम्मीदें?

21. नए साल में कार के साथ-साथ टू-व्हीलर की कीमतें भी बढ़ने वालीं हैं. दुनियाभर में सेमीकंडक्टर की किल्लत की वजह से ऐसा हो रहा है. इसके अलावा कच्चे माल की बढ़ती लागत भी इसके पीछे की एक वजह है. हालांकि, जानकारों को उम्मीद है कि इससे सेकंड हैंड गाड़ियों का मार्केट बढ़ेगा जिससे ग्राहकों और दुकानदारों को फायदा होगा.

22. इसके साथ ही इस साल इंडियन मार्केट में कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च होने वालीं हैं. इस लाइन में Tata, BMW और Volvo जैसी कंपनियां शामिल हैं. BMW जहां सेडान लेकर आएगी तो Mahindra मार्च 2022 में eKUV100 लॉन्च कर सकती है. ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article2022 में सहायक अध्यापक को मिलेगा शानदार तोहफा: शिक्षा मंत्री
Next Article झारखंड में नए साल से कैसा रहेगा मौसम? जानिए अपने शहर का हाल

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.