Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कमलनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को कहा ‘आइटम’, भड़के शिवराज
देश

कमलनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को कहा ‘आइटम’, भड़के शिवराज

October 18, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में उपचुनाव का जोर चल रहा है. मध्य प्रदेश में हो रहे उपचुनाव पर सभी की नजर है, लेकिन इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रत्याशी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उनकी इस टिप्पणी पर विवाद हो गया है. बीजेपी ने उनकी आलोचना की है.

मध्य प्रदेश के डबरा में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र राज्य के लिए प्रचार करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंच से भाषण देते वक्त कहा, ‘सुरेंद्र राजेश हमारे उम्मीदवार हैं, सरल स्वभाव के सीधे साधे हैं. यह उसके जैसे नहीं है, क्या है उसका नाम? मैं क्या उसका नाम लूं आप तो उसको मुझसे ज्यादा अच्छे से जानते हैं, आपको तो मुझे पहले ही सावधान कर देना चाहिए था, ‘यह क्या आइटम है’.

इमरती देवी, उन पूर्व विधायकों में से एक हैं जिन्होंने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था. इमरती देवी को ज्योतिरादित्य सिंधिया का कट्टर समर्थक माना जाता है.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कमलनाथ जी! इमरती देवी उस गरीब किसान की बेटी का नाम है जिसने गांव में मजदूरी करने से शुरुआत की और आज जनसेवक के रूप में राष्ट्रनिर्माण में सहयोग दे रही हैं. कांग्रेस ने मुझे ‘भूखा-नंगा’ कहा और एक महिला के लिए आपने ‘आइटम’ जैसे शब्द का उपयोग कर अपनी सामंतवादी सोच फिर उजागर कर दी.

अपने एक और ट्वीट में शिवराज ने कहा कि खुद को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ बताने वाले ऐसी ‘अमर्यादित भाषा’ का प्रयोग कर रहे हैं? नवरात्रि के पावन पर्व पर देश नारी की उपासना कर रहा है, ऐसे में आपके बयान से आपकी ओछी मानसिकता झलकती है. बेहतर होगा कि आप अपने शब्द वापिस लें और इमरती देवी सहित प्रदेश की हर बेटी से माफी मांगें.

कमलनाथ की उक्त टिप्पणी पर पूर्व कांग्रेस और वर्तमान में बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एक गरीब और मजदूर परिवार से आगे आईं दलित नेता इमरती देवी जी को आज डबरा में आइटम और जलेबी कहना अत्यंत निंदनीय और आपत्तिजनक है. ये कमलनाथ जी की मानसिकता को भी दर्शाता है. महिलाओं के साथ ही समूचे दलित समाज का अपमान करने वाले ऐसे मगरूर नेता को सबक सिखाने का समय आ गया है.

कमलनाथ के बयान पर बीजेपी ने विरोध जताया है और इसे नवरात्र के दौरान महिलाओं का अपमान बताया है. बीजेपी का कहना है कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने उनकी ही पार्टी की नेता और पूर्व सांसद के बारे में जो कहा था उसका भी विरोध हुआ था और अब कमलनाथ जी इस तरह के बयान दे रहे हैं जो गलत है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleAmazon पर बिक रहा है सबसे कम कीमत में स्मार्टफोन
Next Article उत्तराखंड में लेक्चरर के 571 पदों पर भर्ती, सेलरी 1.51 लाख

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.