Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पांच वर्षों में दिल्ली का नहीं, खुद का विकास किया केजरीवाल ने : कपिल मिश्रा
देश

पांच वर्षों में दिल्ली का नहीं, खुद का विकास किया केजरीवाल ने : कपिल मिश्रा

January 23, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मॉडल टाउन सीट से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का नहीं बल्कि खुद का विकास किया है।
मिश्रा ने मॉडल टाउन क्षेत्र के कई पार्कों में गुरुवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोगों से संपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता परिवर्तन के मूड में दिख रही है। जनता पिछले पांच वर्षों का हिसाब-किताब आठ फरवरी को पूरा करने जा रही है।
मिश्रा ने केजरीवाल के विकास के वादों पर प्रहार करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री केजरीवाल को लगता है कि प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में विज्ञापन देकर वह जनता को भ्रमित कर देंगे तो यह उनकी (केजरीवाल) गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कितना विकास हुआ है, जनता यह बखूबी जानती है। विकास का मतलब दिल्ली में सड़कें बनाना, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना, पुलों का निर्माण, वायु प्रदूषण कम करना और नये स्कूल-कॉलेजों का निर्माणा करवाना, लेकिन इस सरकार ने एक भी कार्य नहीं किया है। विकास के संदर्भ में पिछले पांच वर्षों में लगता है कि दिल्ली ठहर सी गयी है।
उन्होंने ‘केजरीवाल गारंटी कार्ड’ पर तंज कसते हुए कहा कि यह वही केजरीवाल हैं जिन्होंने अपने बच्चों की कसम खाई थी कि वह किसी के साथ गठबंधन करेंगे, लेकिन उन्होंने बाद में उन्हीं लोगों के साथ गठबंधन किया। फिर किस बात की गारंटी? आज केजरीवाल की पार्टी के लोग भी उनकी किसी बात की कोई गारंटी नहीं लेते हैं। उन्होंने पूछा कि केजरीवाल को राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व से डर क्यों लगता है? आप देश विरोधी नारे लगाने वाले कन्हैया कुमार और उमर खालिद की फाइलें रोकेंगे तो क्या हिन्दू चुप रहेगा? यह सबकुछ जनता देख और समझ रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेल कंपनियों को एजीआर भुगतान मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगा पेट्रोलियम मंत्रालय : प्रधान
Next Article असम : सिलेंडर फटा, दो बच्चों के चिथड़े उड़े

Related Posts

Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.