Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 12:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » केशव मौर्य ने प्रियंका वाड्रा व अखिलेश यादव को नाम बदलने की दी सलाह
देश

केशव मौर्य ने प्रियंका वाड्रा व अखिलेश यादव को नाम बदलने की दी सलाह

December 1, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– अखिलेश को अपना नाम ट्यूटर यादव और प्रियंका को ट्यूटर वाड्रा रखना चाहिए: केशव मौर्य
– वाराणसी आये उप मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना नाम बदलने की सलाह दी है। मौर्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव को अपना नाम ट्यूटर यादव और प्रियंका को ट्यूटर वाड्रा रखना चाहिए। दोनों नेता केवल ट्वीट करते हैं, जमीनी सच्चाई को न समझने, देश और दुनिया की प्रगति का आंकलन न कर बोलने की इनकी आदत है।

auto

उप मुख्यमंत्री रविवार को वाराणसी में थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अपने अंदाज में विरोधी दलों के नेताओं पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ईमानदार है और हमें किसी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप कर जिंदा जलाने के मामले में उन्होंने कहा कि बेहद ही निंदनीय घटना है। जो भी दोषी है, उसे कठोर से कठोर सजा दी जाय। ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गो संरक्षण से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं जो भी आवश्यक कदम होगा सरकार उठाएगी। महंगाई और प्याज के आसमान छूते दाम से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि महंगाई नियंत्रण में है। कहीं अगर कोई समस्या है तो सरकार उस पर काबू पाएगी।

इसके पहले हेलीकॉप्टर से पुलिस लाईन मैदान में बने हेलीपैड पर उतरे उप मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओं के साथ प्रशासनिक अफसरों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां उप मुख्यमंत्री को पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने गार्ड आफ ऑनर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटोंक जिले में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
Next Article डिम्पल कपड़िया की मां बेट्टी का निधन

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.