Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 06:24 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » किराड़ी अग्निकांड : दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश
देश

किराड़ी अग्निकांड : दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश

December 23, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार की रात किराड़ी इलाके में लगी आग पर सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सरकार ने अग्निकांड में मृतकों को 10-10 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का भी एलान किया है।

इस घटना की जांच का आदेश दिल्ली सरकार के गृह मंत्री सतेंद्र जैन दिया है। जैन ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह एक दुखद घटना है जिसमें 9 लोगों की जान चली गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि घर के नीचे कपड़े का गोदाम था और ये सब देखने की जिम्मेदारी नगर निगम की है। इस बाबत जांच की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट एसडीएम सात दिनों के अंदर देंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किराड़ी इलाके लगी आग पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि बेहद दुखद खबर है। आग पर तो क़ाबू पा लिया गया, लेकिन इस अग्निकांड में 9 लोगों की जाने चली गई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारी सरकार घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं रखेगी। हर प्रकार से सहायता मुहैया कराएगी।

वहीं, उत्तर पश्चिम दिल्ली हंसराज हंस ने अपने संसदीय क्षेत्र की किराडी विधानसभा लगी आग पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के किराडी विधानसभा में देर रात हृदय विदारक घटना घटित हुई। आग लगने से 9 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को इस दुःख से निपटने के लिए शक्ति प्रदान करे।

इन सबके बीच बाहरी दिल्ली के किराड़ी इलाके में दो मंजिला मकान में रविवार देररात को आग लगने से 9 लोगों की मौत पर सियासतदानों ने राजनीति शुरु कर दी है। इस घटना पर कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री केजरीवाल पर कड़ा प्रहार किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने ट्वीट कर कहा कि अभी सूचना मिली है कि किराड़ी में एक फैक्ट्री में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग पूर्वांचल के हैं। आखिकार लापरवाही के लिए जिम्मेवार दिल्ली सरकार या नगर निगम, कौन है? आगे उन्होंने कहा कि मेरी मांग है केजरीवाल सरकार प्रत्यके मतृक के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड विस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आजसू ने 1-1 सीटें जीतीं
Next Article सीसीए से जुड़े सभी विज्ञापन हटाए बंगाल सरकार : कलकत्ता हाई कोर्ट

Related Posts

देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.