Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लखनऊ: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकभवन में किया अटलजी की प्रतिमा का अनावरण
देश

लखनऊ: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकभवन में किया अटलजी की प्रतिमा का अनावरण

December 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर स्वर्गीय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया। जयपुर में बनवायी गई इस कांस्य प्रतिमा के निर्माण में 89.60 लाख रुपये की लागत आई है। मूर्ति को बनाने में करीब एक वर्ष का समय लगा है। यह प्रतिमा प्रदेश के संस्कृति विभाग ने निर्मित करवाई है। अटल बिहारी वाजपेई लंबे समय तक लखनऊ से सांसद रहे और यहां के लोगों का उनसे विशेष लगाव रहा है। आज उनकी आज 95वीं जयंती है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी कुछ ही देर में सीजी सिटी में स्थापित होने वाली अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनीवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे। प्रदेश सरकार ने इस विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड भूमि हस्तांतरित करने का निर्णय किया है। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा और अन्य मंत्रीगण भी मौजूद हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यहां आये हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से वह एमआई-17 हेलीकाप्टर से लामर्टीनियर कॉलेज मैदान हेलीपैड पर उतरे और फिर सड़क मार्ग से लोकभवन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। राजधानी में करीब सवा दो घंटे रहने के बाद प्रधानमंत्री फिर एमआई 17 हेलीकाप्टर से वापस अमौसी एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से 4.40 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास
Next Article प्रधानमंत्री ने की ‘अटल भूजल योजना’ की शुरुआत

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.