Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 7 September, 2026 • 12:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास
देश

प्रधानमंत्री ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास

December 25, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर स्वर्गीय अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने अटल जी की प्रतिमा का अवलोकन करते हुए हाथ जोड़कर नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने सीजी सिटी में स्थापित होने वाली अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि लखनऊ के सांसद ने स्वागत किया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वागत किया तो काशी का सांसद धन्यवाद कहता है। उन्होंने कहा कि यह भी संयोग है कि आज सुशासन दिवस के दिन, यूपी का शासन जिस भवन से चलता है, वहां अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। उनकी यह भव्य प्रतिमा लोकभवन में कार्य करने वाले लोगों को सुशासन की, लोकसेवा की प्रेरणा देगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल जी को समर्पित अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास उस लखनऊ में किया गया है जो बरसों तक अटल जी की संसदीय सीट रही है। यहां आकर, शिक्षा से जुड़े, स्वास्थ्य से जुड़े संस्थान का शिलान्यास करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि अटल जी कहते थे, कि जीवन को टुकड़ों में नहीं देखा जा सकता, उसको समग्रता में देखना होगा। यही बात सरकार के लिए भी सत्य है, सुशासन के लिए भी सत्य है। सुशासन भी तब तक संभव नहीं है, जब तक हम समस्याओं को संपूर्णता और समग्रता में नहीं सोचेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि योगी सरकार समग्रता की इसी सोच को साकार करने का प्रयास कर रही हे। मेडिकल यूनिवर्सिटी इसी सोच का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि रिंग रोड, पुराने लखनऊ में ड्रेनेज सिस्टम सहित अटल जी ने लखनऊ को नई पहचान देने वाले सैकड़ों काम किए थे। अब सांसद के तौर पर राजनाथ सिंह इस विरासत को संभाल और संवार रहे हैंं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं अपने आप को सौभग्यशाली मानता हूं कि जहां से अटल जी निर्वाचित होते थे, वहां से ही मुझे कार्य करने करने का अवसर मिला है। अटल जी से जुड़ी स्मृतियां आज भी हमारे दिलों में अटल हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी अजातशत्रु थे। अटल जी कहते थे कि सरकारें बनती और गिरती हैं, राजनीतिक दल बनते हैं टूटते हैं, लेकिन यह देश रहना चाहिए।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी की कर्मभूमि उत्तर प्रदेश रहा है। अटल जी की यह कांस्य प्रतिमा उनके आदर्शों और मूल्यों का सदा स्मरण कराएगा। बलरामपुर के बाद उन्होंने लखनऊ से चुनाव लड़ा और पांच बार यहां से लोकसभा पहुंचे। उनकी प्रथम कर्मभूमि बलरामपुर आकांक्षात्मक जनपद में से एक है, जिसके तहत वहां कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2016 तक यूपी के 75 जिलों में से केवल 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज थे। अब ढाई वर्षों के दौरान 45 जिलों में एक-एक मेडिकल कॉलेज होने जा रहा है। सात मेडिकल कॉलेज में प्रवेश भी लिया है। आठ में प्रवेश लेने जा रहे हैं। दो नए मेडिकल कॉलेज युद्ध स्तर पर खुलने जा रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए केन्द्र सरकार की मदद का आभार जताया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआज भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति अपनाने की जरूरत : दलाई लामा
Next Article लखनऊ: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकभवन में किया अटलजी की प्रतिमा का अनावरण

Related Posts

Headlines

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026
Headlines

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में सैलाब का सितम : 7 प्रखंडों में त्राहिमाम, बचाव में उतरी 155 नावें और NDRF

September 6, 2026

सीएम हेमंत ने ‘सोनू भइया’ की अर्थी को दिया कंधा, बोले- उनका जाना कलेजा चीर गया

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य का पार्थिव शरीर देख छलके सीएम हेमंत के आंसू, बोले- बचपन का सच्चा…

September 6, 2026

ज्वेलरी शॉप में गनपॉइंट पर दिनदहाड़े लूट से उबाल पर स्वर्णकार समाज का गुस्सा, गिरफ्तारी की मांग

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.