Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 09:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चंद्र ग्रहण समाप्त, 15 दिन इन राशियों के लोग बरतें विशेष सावधानी
देश

चंद्र ग्रहण समाप्त, 15 दिन इन राशियों के लोग बरतें विशेष सावधानी

November 19, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

चन्द्र ग्रहण 2021: साल 2021 का अंतिम चंद्र ग्रहण 580 साल में सबसे लंबी अवधि का आंशिक चंद्र ग्रहण रहा. ये चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को दोपहर 12:48 से प्रारंभ हुआ, जो सायंकाल 4 बजकर 17 पर समाप्त हुआ. भारत में यह उप छाया ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं हुआ नाहीं इससे संबंधित कोई भी धर्म शास्त्रीय मान्यताएं लागू हुईं. पर ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण के प्रभावों से कोई भी अछूता नहीं रहेगा. इस चंद्र ग्रहण की वजह से सभी 12 राशियां प्रभावित हुई हैं.
ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण समापन के 15 दिन बाद तक इसका विशेष प्रभाव रहता है. ऐसे में जातकों के जीवन में भारी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. इसलिए जातकों को इस अवधि के दौरान विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. आइये जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण से किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किस राशि के जातकों को अगले 15 दिनों के लिए क्या करना है.
मेष (Aries): इस राशि के जातकों को धन को लेकर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक संबंधों में भी असर पड़ेगा. मानसिक तनाव में बढ़ोत्तरी हो सकती है. खर्चों की अधिकता रहेगी. भरपूर मात्रा में जल का सेवन करने से समस्या से बच सकते हैं.
वृषभ (Taurus): चंद्र ग्रहण इस राशि में लगने के कारण इस राशि के जातकों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा. इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. मानसिक तनाव के साथ-साथ जल जनित समस्याएं, कफ प्रकृति के रोग आपको परेशान कर सकते हैं. इस अवधि में किसी भी बात को लेकर ज्यादा जुनूनी होना आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा.
मिथुन (Gemini): खंडग्रास चंद्रग्रहण आपकी आर्थिक स्थिति के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है. आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य कुछ समय के लिए अटक सकते हैं और मानसिक तनाव के कारण आप उनको सही समय पर पूर्ण नहीं कर पाएंगे. खर्चों पर नियंत्रण रखें और अपनी दिनचर्या को सुधारें तो लाभ होगा.
कर्क (Cancer): आपके लिए यह समय अनुकूलता लेकर आएगा. कार्य में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. आमदनी में इजाफा होने के योग बन रहे हैं.
सिंह (Leo): कार्यक्षेत्र को लेकर काफी व्यस्त नजर आएंगे. आपको कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है. धन की आमदनी होगी जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा. माता की ओर से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. उनका स्वास्थ्य पीड़ित होने से चिंता रहेगी.
कन्या (Virgo): यात्रा का योग बन रहा है. ग्रहण की वजह से यात्राओं में असुविधा हो सकती है, इसलिए अगले 15 दिनों तक यात्राओं में सावधानी बरतें. स्वास्थ्य में कोई समस्या होती है, तो उसे टालना नहीं है.
तुला (Libra): स्वास्थ्य की समस्या से बचना है, बेवजह की दुर्घटनाएं हो सकती हैं. लिखापढ़ी में किसी प्रकार की लापरवाही न करें. मन में खुशी का भाव कम होगा और किसी गलतफहमी के कारण रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. स्वयं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें.
वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती हैं. आंखों की समस्या आ सकती है. धन संपत्ति में नुकसान न हो, इसका ध्यान रखें. कहीं निवेश करते समय ध्यान रखें. व्यवसायिक साझेदार से रिश्तों पर असर पड़ सकता है और सामाजिक छवि प्रभावित हो सकती है.

कुंभ (Aquarius): स्वास्थ्य की समस्याएं हो सकती हैं. अगले 15 दिन तक ध्यान रखना होगा. स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में दबदबा मजबूत होगा. मानसिक तनाव बढ़ने से कार्य में रुकावट आ सकती है.
मीन (Pisces): चंद्र ग्रहण शुभ है. करियर और जीवन की तमाम समस्याएं हल होंगी. रुके हुए कई कार्य हल होंगे. आपकी कार्यकुशलता और दृढ़ निश्चय आपको हर जगह विजय दिलाएंगे. अपने छोटे भाई बहनों के सहयोग से आपसी संबंधों में मधुरता आएगी और कोई छोटी दूरी की यात्रा भी इस दौरान कर सकते हैं.

धनु (Sagittarius): ग्रहण की वजह से लाभ होता दिख रहा. करियर में सफलता मिल सकती है. शत्रु और विरोधी परास्त होंगे. कोई बीमारी चली आ रही है तो उसमें आराम मिलेगा और राहत की सांस लेंगे.
मकर (Capricorn): आपको आंख और पेट की समस्या को लेकर ध्यान रखना होगा. आकस्मिक खर्च बढ़ सकता है. किसी से प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है और एक दूसरे को समझने में कठिनाई होने के कारण रिश्ते पर उसका बुरा असर पड़ सकता है. आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBig Breaking: केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून लिए वापस , पीएम मोदी ने की घोषणा
Next Article संथाली आस्था और गौरवशाली परंपरा के संरक्षण में पूरा सहयोग करेगी सरकार : मुख्यमंत्री

Related Posts

Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 43 बड़े प्रस्ताव पास, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर CM ने खोला खजाना

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026

सम्राट कैबिनेट में 43 बड़े प्रस्ताव पास, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर CM ने खोला खजाना

October 28, 2026

करवा चौथ पर बादलों में छिप जाए चांद तो क्या करें? जानें कैसे खोलें व्रत

October 28, 2026

बिहार के 73 लाख किसानों को धनतेरस से पहले सौगात, 30 Oct को खातों में आएंगे 1476 Cr

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.