Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाराष्ट्र: नाना पाटोले बने निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष
देश

महाराष्ट्र: नाना पाटोले बने निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष

December 1, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

भाजपा उम्मीदवार किसन कथोरे ने वापस लिया नामांकन

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के विधायक नाना पाटोले निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बन गए हैं। उनके प्रतिस्पर्धी भाजपा विधायक किसन कथोरे ने रविवार को सुबह अपना नामांकन वापस ले लिया। इसलिए आज विधानसभा सत्र में वह अध्यक्ष के रूप में कामकाज संभालने वाले हैं।

भाजपा ने इस पद के लिए किसान कथोरे का नाम प्रस्तावित किया था लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। सुबह साढ़े दस बजे नामांकन वापस लेने का वक्त तय था। भाजपा ने कहा कि अन्य पार्टियों के अनुरोध को देखते हुए स्पीकर चुनाव निर्विरोध कराए जाने का फैसला किया गया। इसके लिए सभी दलों की एक बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय हुआ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने बताया कि सत्ता पक्ष की ओर से अध्यक्ष पद का चुनाव न कराए जाने का आग्रह किया गया था। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा नेताओं से चर्चा के बाद किसन कथोरे का नामांकन वापस लेने का निर्णय किया गया है। भाजपा चाहती है कि प्रथा व परंपरा के अनुसार अध्यक्ष पद निर्विरोध ही चुना जाए। पाटील ने नाना पाटोले को शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व मंत्री योगेश सागर ने कहा कि भाजपा के पास संख्या बल नहीं है जबकि सत्तापक्ष के बाद बहुमत है। इसलिए अनायास अध्यक्ष पद का चुनाव करवाकर भाजपा ने कटुता टालने का निर्णय किया है। योगेश सागर ने कहा कि अब नाना पाटोले को सभी विधायकों के साथ सांमजस्य बिठाकर काम करना चाहिए।

मंत्री एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने बताया कि भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर से अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है। यह भाजपा ने समझदारी दिखाई है। नाना पाटोले सभी विधायकों को संभालते हुए कामकाज चलाएंगे ,इसमें किसी भी तरह का शक नहीं है।

पूर्व मंत्री जयंत पाटील ने विधानसभा अध्यक्ष के उम्मीदवार किसन कथोरे का नाम वापस लेने पर कहा कि यह भाजपा का अच्छा निर्णय है। इससे सभागृह में कटुता समाप्त होगी और कामकाज शांति व सौहाद्रपूर्ण माहौल में हो सकेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपहली दिसम्बर से मोबाइल टैरिफ सहित बदल जाएंगे ये चार नियम
Next Article अमेरिका में दक्षिण डकोटा में विमान दुर्घटना, 9 लोगों की मौत

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.