Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए बनाएं स्मार्ट यलो कार्ड
देश

ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए बनाएं स्मार्ट यलो कार्ड

November 3, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

भोपाल। ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड दिखाने से मुक्ति मिल सकती है। इसके लिए पुलिस ने स्मार्ट यलो कार्ड योजना लागू की है। इसके तहत स्मार्ट यलो कार्ड धारकों को पुलिस चेक पॉइंट पर रोकती है तो यह यलो कार्ड दिखाने पर आपको ग्रीन सिग्नल मिल जाएगा और आपको चेकिंग में बिना दस्तावेज चेक किए जाने दिया जाएगा। यह कार्ड पहले जिला स्तर पर मान्य होता था, अब इसको प्रदेश स्तर पर लागू करने की तैयारी चल रही है।

बता दें कि जिला पुलिस भोपाल ने स्मार्ट यलो कार्ड योजना की शुरुआत की है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की मुहिम पुलिस चला रही है। पुलिस अभी तक थाना स्तर पर इस कार्ड को बना रही थी, लेकिन अब पुलिस लोगों को इंटरनेट मीडिया पर यह कार्ड बनवाने के लिए संदेश भी भेज रही है। इसके अलावा पुलिस की तैयारी मोहल्ले और कॉलोनियों में जाकर कैंप लगाकर लोगों के लिए कार्ड बनाने की है।

auto

कार्ड बनवाने के लिए 50 रुपये शुल्क

हालांकि कार्ड बनवाने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। कार्ड बनवाने के लिए वाहन का बीमा होना जरूरी जो लोग यलो कार्ड बनवाना चाहते हैं, वे अपने वाहन का बीमा जरूर करा लें। बिना बीमा के यह कार्ड नहीं बन पाएगा। पुलिस ने इस कार्ड को बनाने के लिए 50 रुपये शुल्क रखा है। इस कार्ड की वैधता एक साल के लिए होगी। डीएसपी जीबी रावत का कहना है कि इस कार्ड के बनवाने से लोगों को काफी फायदा होगा। बीमा और वाहन के रजिस्ट्रेशन कार्ड को साथ लेकर चलने से मुक्ति मिल जाएगी और दस्तावेज के गुम होने का खतरा भी कम होगा।

पीले रंग का एटीएम के आकार का लेमिनेटेड कार्ड होगा। कार्ड पर दो क्यूआर कोड होंगे, एक में वाहन और वाहन मालिक की डिटेल और दूसरे में वाहन मालिक के पते और संपर्क की डिटेल होगी। कार्ड पर वाहन मालिक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, यलो कार्ड सीरियल नंबर, कार्ड इश्यु और एक्सपायरी डेट होगी। कार्ड पर भोपाल पुलिस का मोनो, जारी करने वाले पुलिस अधिकारी के डिजिटल साइन होंगे। कार्ड 10 साल तक मान्य होगा, लेकिन बीमा पालिसी खत्म होने पर यह अमान्य हो जाएगा।

दो तरीके से बनवाएं अपना कार्ड

1- दफ्तर: ट्रैफिक थाना, नार्थ एसपी आफिस, पुराना हबीबगंज थाना भवन, गोविंदपुरा थाना में यलो कार्ड के आवेदन लिए जाएंगे। आप इन स्थानों पर जाकर कार्ड बनवा सकते हैं।

2- इ-यलो कार्ड: पुलिस के वाट्सएप नंबर-9285155100 पर यलो कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज की फोटो कॉपी भेजनी होगी। दस्तावेजों की जांच के बाद कार्ड बनकर आपको मिल जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटीवी शो KBC और Amitabh Bachchan के खिलाफ FIR दर्ज,
Next Article हमला करने जा रहे थे आतंकी, फ्रांस ने एयरस्ट्राइक कर मार गिराया

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.