Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 01:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नरेंद्र मोदी अब ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में खतरों से खेलते आएंगे नजर
देश

नरेंद्र मोदी अब ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ में खतरों से खेलते आएंगे नजर

July 29, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

 

नई दिल्ली। डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में जल्द ही देश के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी भी नजर आएंगे। इंटरनैशनल टाइगर्स डे के मौके पर शो के स्टार बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत में वन्य जीव संरक्षण के लिए किए उपायों को लेकर उन्होंने खास कार्यक्रम शूट किया है। पीएम मोदी मशहूर शो प्रजेंटर से भारत की विशाल प्राकृतिक विविधता और प्रकृति संरक्षण उपायों पर भी चर्चा करते नजर आएंगे। बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट किया, ‘180 देशों के लोग जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनदेखे पहलू से परिचित होंगे। पीएम मोदी बताएंगे कि कैसे भारत में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जागरुकता अभियान और भौगोलिक परिवर्तनों के लिए काम हो रहा है। मैन वर्सेज वाइल्ड में मेरे साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिस्कवरी पर 12 अगस्त को देखें।’ इस ट्वीट के साथ मशहूर शो प्रजेंटर ने #PMModionDiscovery भी ट्वीट किया है।

विडियो में प्रधानमंत्री का बिल्कुल अलग अंदाज नजर आ रहा है। वह बेतकल्लुफ अंदाज में हंसते और चर्चा करते नजर आ रहे हैं। पीएम शो के मिजाज के अनुसार स्पोर्ट्स ड्रेसअप में हैं और ग्रिल्स के साथ छोटी सी नाव में नदी पार करते, जंगल की चढ़ाई करते दिख रहे हैं। शिकार और दूसरे कामों के लिए ग्रिल्स अपने शो में जंगल में मौजूद चीजों से ही उपकरण बनाते हैं और इसकी भी छोटी सी झलक प्रमोशनल विडियो में है।

डिस्कवरी पर प्रसारित होनेवाला शो मैन वर्सेज वाइल्ड दुनिया के सबसे लोकप्रिय शो में से है। इस शो में दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं। इस शो को कई देशों की भाषा में डब भी किया जाता है। ग्रिल्स के इस लोकप्रिय शो में राष्ट्रपति रहने के दौरान बराक ओबामा ने भी हिस्सा लिया था। ओबामा और ग्रिल्स ने अलास्कन फ्रंटियर पर चढ़ाई करते हुए शो किया था। इस शो में पूर्व राष्ट्रपति ने क्लाइमेट चेंज और प्राकृतिक संसाधनों, वन्य जीवों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी।

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भी कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी की शूटिंग पर सवाल उठाए थे। उस वक्त सरकार ने इस पर सफाई दी थी और पीएम मोदी का 14 फरवरी का पूरा शेड्यूल ही जारी कर दिया था।

पीएम की शेड्यूल के मुताबिक 14 फरवरी को पीएम को दिन में एक बजे रुद्रपुर में एक रैली संबोधित करनी थी। पीएम दिल्ली से 7 बजे सुबह देहरादून के लिए रवाना हुए। देहरादून में खराब मौसम की वजह से उन्हें कुछ देर इंतजार करना पड़ा। यहां से पीएम हेलिकॉप्टर के जरिए कालागढ़ पहुंचे। यहां से बोट के जरिए मोदी ढिकाला जोन पहुंचे।

पीएम मोदी ने यहां टाइगर सफारी, इको टूरिज्म जोन और रेस्क्यू सेंटर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में 3 घंटे बिताया। मोदी ने यहां विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद पुलवामा हमले की जानकारी मिलने के बाद पीएम ने रुद्रपुर की रैली को रद्द कर दिया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी रामनगर गेस्ट हाउस से सड़क मार्ग से हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी से पीएम बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पीएम मोदी रात 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआजम खान ने लोकसभा में माफी मांगी, रमा देवी खुश नहीं
Next Article बीओआई शाखा से अपराधियों ने 23लाख रुपये लूटे

Related Posts

Headlines

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026
Headlines

Cyclone Arnab Alert : 140 kmph की रफ्तार से दस्तक देगा चक्रवात, हाई अलर्ट पर दो राज्य

October 26, 2026
Headlines

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.