Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देश के मुसलमानों को कोई माई का लाल चिमटे से भी नहीं छू सकता: राजनाथ
देश

देश के मुसलमानों को कोई माई का लाल चिमटे से भी नहीं छू सकता: राजनाथ

January 22, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मेरठ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर कांग्रेस समेत विपक्षी दल भ्रम फैलाने में लगे हैं। मुसलमानों को देश से बाहर करने का डर दिखा रहे हैं जबकि हम सबको साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को चेताते हुए कहा कि भारत के मुसलमानों को कोई माई का लाल चिमटे से भी नहीं छू सकता। अपने भाषण में राजनाथ सिंह ने सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर फैले भ्रम को दूर करने की कोशिश की।

सीएए, एनपीआर और एनआरसी पर फैले भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा जन जागरण जनसभाओं का आयोजन कर रही है। बुधवार को मेरठ के शताब्दीनगर में माधवकुंज के सामने भाजपा की जन जागरण जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सब भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं। एनपीआर को लेकर मुसलमानों को भारत से बाहर करने का डर दिखा रहे हैं। जो पूरी तरह से झूठ है। हम कहते हैं कि यहां के मुसलमानों को कोई माई का लाल चिमटे से भी नहीं छू सकेगा। बाहर निकालने की बात तो दूर हैं। केंद्र सरकार सबको साथ लेकर चल रही है।

एनआरसी नाम की चिड़िया को हम भारत में नहीं लाए। आजादी के समय एनआरसी चर्चा में आई थी। असम के मुख्यमंत्री के साथ राजीव गांधी ने चर्चा की थी। इस साजिश को समझिये। ये सभी देश की जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान इस्लामिक देश हैं। वहां पर हिंदू, सिख, जैन, इसाई, पारसियों का उत्पीड़न हो रहा है, मुस्लिमों का नहीं।

पाकिस्तान में जलालत की जिंदगी जी रहे दलित
राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक जलालत की जिंदगी जी रहे हैं। उनमें अधिकांश दलित व कमजोर है। नागरिकता को लेकर देश में तनाव पैदा ना करें। कुछ ताकतें देश में कोहराम मचाना चाहती है। अपने उन उत्पीड़ित लोगों को नागरिकता देना भारत का धर्म है। सभी लोग इस जनजागरण में सरकार का साथ दें और घर-घर जाकर विरोधियों की साजिश को बताएं। राजनाथ ने कहा कि सीएए पर पिछली सरकार में गृह मंत्री रहते हुए मैंने प्रयास किया था लेकिन राज्यसभा में बहुमत न होने पर यह बिल पारित नहीं हो पाया। इस बिल को हिन्दू और मुसलमानों के नजरिये से ना देखा जाए। खुद कांग्रेस नेताओं ने भी सीएए का समर्थन किया था। भारत को टुकड़े-टुकड़े करने का अधिकार किसी को नहीं है।

मोदी के नेतृत्व में बढ़ रही भारत की प्रतिष्ठा
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार जाति, पथ या मजहब के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। वसुधैव कुटुंबकम का संदेश भारत की धरती से ही विश्व में गया है। हम भारत को ही नहीं बल्कि विश्व को श्रेष्ठ बनाना चाहते हैं। यह संदेश हमारी धरती से ही विश्व में गया है। हमें तोड़ने की साजिश कभी सफल नहीं होगी। हम इसका करारा जवाब देंगे।

राजनाथ ने की मेरठ की तारीफ
जनसभा के मंच पर आते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरठ क्रांतिकारियों की धरती है। 1857 की क्रांति का शंखनाद यहीं से हुआ। इसलिए भाजपा यहां की अहमियत समझती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से ही अपनी जनसभाओं का शुभारंभ करते हैं। भाजपा अपने वायदे तेजी से पूरे कर रही है। भाजपा जो कहती है, वह करती है।

किसानों की दुखती रग पर रखा हाथ
राजनाथ सिंह ने मेरठ में आकर गन्ने की बात करते हुए किसानों के दर्द को समझने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मोहिउद्दीनपुर और रमाला चीनी मिलों द्वारा शतप्रतिशत गन्ना भुगतान किया गया है। किसान भाइयों घबराओ मत। किसानों के जिस्म के पसीने की कमाई का एक-एक पैसा दिलाया जाएगा। किसानों के खाते में छह-छह हजार रुपये डालने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। आयुष्मान भारत योजना से गरीब लोगों को इलाज मिल रहा है। उज्ज्वला योजना से घर-घर गैस पहुंच गई। किसानों के घरों में नल से 2024 तक पानी पहुंचेगा। 2022 तक सभी को छत मिलेगी।

चुटकियों में खत्म कर दी धारा 370
रक्षा मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का अस्थायी प्रावधान चुटकी बजाकर समाप्त कर दिया। इससे जम्मू-कश्मीर का भारत में पूरी तरह से विलय हो गया है। कुछ विरोधी ताकतें इसका समर्थन कर रही हैं। अब जम्मू-कश्मीर का उम्मीद से अधिक विकास होगा।

जनसभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, बलदेव सिंह औलख, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह, विधायक सत्यवीर त्यागी, विधायक डाॅ. सोमेंद्र तोमर, सत्यप्रकाश अग्रवाल, दिनेश खटीक और जितेंद्र सतवाई आदि मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleधर्म व्यक्ति को जोड़ता है, तोड़ता नहीं : मोहन भागवत
Next Article कैबिनेट : देश के 6 नए एनआईटी से जुड़े निर्माण खर्च में बढ़ोतरी को मंजूरी

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.