Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 09:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंढ़, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
देश

उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंढ़, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

November 29, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चक्रवात निवार के गुजरने के बाद अब उसका भारत के कई राज्यों में असर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले हफ्ते में बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी। दक्षिणी राज्यों को लेकर बताया गया है कि यहां एक दिसंबर से भारी बारिश शुरू हो जाएगी। मैदानी इलाकों में लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। रविवार सुबह उत्तर भारत में तेज शीत लहर चल रही है।

दरअसल जिस तरह अक्तूबर और नवंबर की शुरुआत ठंड के साथ हुई, उसी तरह दिसंबर की शुरुआत भी कड़ाके की सर्दी के साथ होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में होने वाली बारिश से मैदानी इलाकों में भीषण सर्दी पड़ने वाली है। रविवार सुबह उत्तर भारत में तेज शीत लहर चल रही है। बर्फबारी के चलते कश्मीर के गुलमर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में शनिवार को पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया जिससे उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। वहीं, दक्षिण भारत में 1 दिसंबर से भारी बारिश होने की संभावना है।

auto

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने रविवार को कहा कि उत्तर भारत में इस बार अधिक कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है और ज्यादा शीत लहर चल सकती हैं। आईएमडी ने दिसंबर से फरवरी के लिए अपने सर्दियों के पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। महापात्र ने कहा, ‘उत्तर भारत में इस मौसम में अधिक कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है।’ उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से कम रह सकता है, वहीं दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले हफ्ते में बारिश के साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार से रविवार तक हल्की बारिश की संभावना है। बारिश और उत्तर भारत से आ रही शीत लहर के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है।
उत्तर भारत के अलावा कुछ अन्य राज्यों में बारिश की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले हफ्ते और अधिक बारिश होने संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में ‘निवार’ तूफान के के कारण पहले ही भारी बारिश हुई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविवि व कॉलेजों में घंटी आधारित शिक्षकों का 31 मार्च तक अवधि विस्तार
Next Article बेपटरी हुई पटना-जयनगर इंटरसिटी, टला बड़ा हादसा

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.