Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 08:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात , जम्मू कश्मीर का दौरा कल
दुनिया

यूरोपीय संसद के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात , जम्मू कश्मीर का दौरा कल

October 28, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली।जम्मू कश्मीर के हालात का जायजा लेने के लिए भारत आए यूरोपीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जम्मू कश्मीर जाएगा।

यूरोपीय संसद के सदस्यों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सात लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही सांसदों के भारत के साथ संबंधों को महत्व देने के लिए उनकी सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल में फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, पोलैंड और बेल्जियम आदि देशों से यूरोपीय संसद के लिए हाल में चुने गए सांसद शामिल हैं।

यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल अपनी जम्मू कश्मीर यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन और लोगों से मिलेगा। वह जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से भी मुलाकात करेगा।

यूरोपीय संसद के एक सदस्य ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल कल जम्मू कश्मीर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विषय में विस्तार से बताया है लेकिन वह जम्मू कश्मीर के जमीनी हालात जानने के इच्छुक है और स्थानीय लोगों से बातचीत करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने यूरोपिय संसद के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि जम्मू कश्मीर सहित देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा उनके लिए उपयोगी रहेगी।

जम्मू कश्मीर की यात्रा से प्रतिनिधिमंडल को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता की बेहतर समझ मिलेगी। साथ ही उन्हें क्षेत्र के विकास और सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में उनका समझ बेहतर होगी।

मोदी ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंक को समर्थन या प्रायोजित करने वाले, ऐसी गतिविधियों व संगठनों का समर्थन करने वालों और नीति के रूप में आतंकवाद का उपयोग करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

विश्व समुदाय को आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ भारत का संबंध साझा हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और संतुलित बीटीआईए (भारत यूरोपिए संघ के बीच वाणिज्य समझौता) का जल्द निष्कर्ष सरकार के लिए प्राथमिकता है।

क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर यूरोपीय संघ के साथ जुड़ाव को मजबूत करने की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने आतंकवाद से लड़ने के लिए करीबी अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वैश्विक साझेदारी के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के विकास के बारे में भी बताया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअपहृत छह माह का बच्चा सरायकेला से सकुशल बरामद, चार गिरफ्तार
Next Article अब दिल्ली में तय होगा मनोहर लाल के मंत्रियों के नाम

Related Posts

Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना के नामी रेस्टोरेंट्स में रेड, परोस रहे थे एक्सपायरी आइटम, वेज-नॉनवेज थे साथ

October 11, 2026

शारदीय नवरात्रि आज से शुरू, पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा

October 11, 2026

राशिफल @ 11 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 11, 2026

सिंघानिया मोटर्स में नई Skoda Slavia से उठा पर्दा, AI असिस्टेंट और मसाज सीट से लैस कार

October 10, 2026

रांची में MG Hector Tomahawk EV की धमाकेदार एंट्री, फुल चार्ज पर दौड़ेगी 517 KM

October 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.