Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 05:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एनटीपीसी ऊंचाहार: गैस रिसाव से एक यूनिट बंद, यूपी-उत्तराखंड की बिजली आपूर्ति प्रभावित
देश

एनटीपीसी ऊंचाहार: गैस रिसाव से एक यूनिट बंद, यूपी-उत्तराखंड की बिजली आपूर्ति प्रभावित

December 1, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

– इसी यूनिट में वर्ष 2017 में हुआ था विस्फोट, मारे गए थे तीन एजीएम सहित 46 लोग

रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार इकाई की 500 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट नंबर 6 के बॉयलर में रविवार को गैस रिसाव हो गया। इस वजह से इस यूनिट में उत्पादन ठप हो जाने के कारण यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

ऊंचाहार इकाई के सूत्र बताते हैं कि परियोजना की यूनिट नंबर 6 में शनिवार से बॉयलर की ट्यूब में रिसाव हो रहा था। कल शाम से ही चालू यूनिट में ही इसे ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता न मिलने पर इस बारे में उत्तरी ग्रिड और एनटीपीसी के उच्च प्रबंधन को सूचित गया। इसके बाद रविवार की तड़के यूनिट को बंद करना पड़ा। यूनिट बंद होने के बाद अब अधिक ताप से धधक रहे बॉयलर के ठंडा होने का इन्तजार किया जा रहा है, इसके बाद गैस रिसाव को ठीक किया जाएगा। इस वजह से यूनिट नंबर 6 में बिजली का उत्पादन ठप हो गया है जिससे यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

एनटीपीसी ऊंचाहार इकाई की इसी छह नंबर की यूनिट में वर्ष 2017 में एक नवम्बर को बॉयलर में गैस रिसाव के बाद बड़ा फिस्फोट हुआ था जिसमें तीन एजीएम सहित 46 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों मजदूर घायल हुए थे। इस घटना से सबक लेते हुए समय रहते इस यूनिट को बंद कर दिया गया है। एनटीपीसी के जनसम्पर्क अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि ट्यूब में गैस रिसाव के कारण यूनिट को बंद किया गया है।मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही इसमें उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड: गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, विधायक भानु प्रताप के भांजे समेत चार की मौत
Next Article करतारपुर गलियारे को लेकर पाकिस्तानी मंत्री के खुलासे ने नापाक मनसूबों से उठाया पर्दा: कैप्टन अमरिन्दर

Related Posts

Headlines

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026
Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 10, 2026

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026

पिता को मुखाग्नि देने मुंबई से आया बेटा, काशी जाते वक्त ट्रेलर ने रौंदा, बेटे-बहू समेत 7 की मौ’त

November 9, 2026

दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ले जाने वाले 5 शातिर धराये, सदर पुलिस ने दबोचा

November 9, 2026

छठ पर सुरक्षा का सख्त पहरा : खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, निजी नाव और पटाखे बैन

November 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.