Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 06:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घुसपैठ करने वाले आतंकियों को पाकिस्तानी सेना ने दिया कवर फायर : ब्रिगेडियर ढिल्लों
Headlines

घुसपैठ करने वाले आतंकियों को पाकिस्तानी सेना ने दिया कवर फायर : ब्रिगेडियर ढिल्लों

September 17, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सेना
Indian army officials briefs Media after as per Local Media Indian Army foils infiltration bid along LoC in Baramulla, kills 3 Militants in Baramulla Jammu and Kashmir India on 16 September 2023. During retrieval of the body was interfered by the Pakistan post in the vicinity, on LoC,'' the army said. (Photo by Nasir Kachroo/NurPhoto via Getty Images)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Baramula : पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश के दौरान घुसपैठ करने वाले आतंकियों को कवर फायर दिया और भारतीय सेना के क्वाडकॉप्टर को निशाना बनाया, जिसे तीन आतंकियों मार गिराने के साथ नाकाम कर दिया गया। यह सब ब्रिगेडियर पी एम एस ढिल्लों ने शनिवार को बताया। उत्तरी कश्मीर के उड़ी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर ढिल्लों ने कहा कि पाकिस्तान स्थित संगठनों द्वारा घुसपैठ के प्रयासों के बारे में विशिष्ट इनपुट के बाद नियंत्रण रेखा के पास उड़ी सेक्टर के हथलंगा में ऑपरेशन शनिवार तड़के शुरू किया गया था।

उन्होंने कहा कि हमें खुफिया जानकारी मिल रही थी कि पाकिस्तानी संगठन जम्मू.कश्मीर में शांति को अस्थिर करने के लिए उड़ी में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए हमने अपने घुसपैठ रोधी और निगरानी ग्रिड को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि आज सुबह 6ः40 बजे खराब मौसम के बावजूद हथलंगा इलाके में तीन से चार आतंकवादियों को नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करते हुए देखा गया। तुरंत संपर्क स्थापित किया गया और गोलीबारी दो घंटे तक जारी रही।
अधिकारी ने कहा कि सेना ने आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर ;यूबीजीएल, मल्टी ग्रेनेड लॉन्चर, एमजीएल और रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया। तब सेना को एहसास हुआ कि दो घायल आतंकवादियों ने अपना रास्ता बदल दिया है। इसके बाद सुबह लगभग 9:15 बजे जवानों और आतंकियों के बीच दूसरी बार गोलीबारी हुई जो लगभग आधे घंटे तक जारी रही और परिणामस्वरूप दूसरा आतंकवादी मारा गया।

auto

ब्रिगेडियर ढिल्लों ने कहा कि तीसरा घायल आतंकवादी पास की पाकिस्तानी चौकी से गोलीबारी की मदद से घुसपैठ कर गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना की चौकी ने आतंकियों की घुसपैठ के लिए गोलीबारी कर सहायता दी और हमारी ओर गोलीबारी की। उन्होंने हमारे क्वाडकॉप्टर पर भी गोलीबारी की। हमारे अनुमान के मुताबिक घायल आतंकवादी ने पाकिस्तानी पोस्ट से करीब 300 मीटर दूर जनरल एरिया में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मौसम बहुत खराब है लेकिन इलाके में तलाश जारी है।

अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन में पाकिस्तान के तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है और दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि पाकिस्तानी सेना कैसे आतंकवादियों का समर्थन करती है और उन्हें घुसपैठ करने के लिए पूरा समर्थन देती है। यह यह भी स्थापित करता है कि पाकिस्तानी सेना कश्मीर में शांति को अस्थिर करने में कैसे शामिल है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से एक एके 47 और एके 74 राइफल, सात मैगजीन, एक पांच किलो की आईईडी, कुछ गोला.बारूद, एक चीनी पिस्तौल और कुछ ग्रेनेड के साथ भारतीय और पाकिस्तानी मुद्रा भी बरामद की। ढिल्लों ने कहा कि हमें लगता है कि वे अल्पसंख्यक इलाकों या सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठान समेत कुछ संवेदनशील ठिकानों पर आईईडी का इस्तेमाल करना चाहते थे।

इसे भी पढ़ें : यह चुनाव मात्र वोट की नहीं, धर्म और अधर्म की लडाई है : स्मृति ईरानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में जमीन के लफड़ं में खू*नी संघर्ष
Next Article अरुणाचल में बादल फटा, बाढ़ से तबाही

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
Headlines

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026
Headlines

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.