Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 03:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»देश»राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत 
देश

राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत 

September 28, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री रघुवर दास रांची की मेयर आशा लकड़ा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति राजभवन के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से कारकेड से विशेष सुरक्षा के बीच वह हिनू,हरमू होते हुए राजभवन पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्य सड़क को जोड़ने वाली गली मोहल्लों के सड़क को भी बंद कर दिया गया था। सड़क पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया था। सुरक्षा के लिहाज से एयरपोर्ट से राजभवन तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक के ऊंचे भवनों पर पुलिस के शॉप शूटर की भी तैनाती की गई है। सुरक्षा को लेकर तीनों जगहों पर 14 अतिरिक्त आईपीएस अधिकारी, 48 डीएसपी और 10 हजार से अधिक अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। इनकी प्रतिनियुक्त 30 सितंबर तक के लिए की गई है। राजभवन में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व अन्य न्यायाधीशों के साथ हाई-टी का आयोजन किया गया है।

 क्या है राष्ट्रपति का कार्यक्रम 

राष्ट्रपति गुमला, देवघर और रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 29 सितंबर सुबह नौ बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट जाएंगे ।सुबह 9:55 बजे रांची एयरपोर्ट से गुमला स्थित विशुनपुर हेलीपैड पर पहुंचेंगे।सुबह 10:15 से 10:45 बजे  विशुनपुर गुमला ट्राइबल सेंटर का निरीक्षण करेंगे।दोपहर 12:20 बजे देवघर पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे बाबा वैद्यनाथधाम मंदिर जाएंगे। वहां मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करेंगे ।शाम 5:35 बजे रांची स्थित राजभवन पहुंचेंगे। यहां रात्रि में भोजन और विश्राम करेंगे। 30 सितंबर को सुबह 10.10 बजे राजभवन में नाश्ता करने के बाद रांची यूनिवर्सिटी के 33वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे ।सुबह 111  बजे आरयू से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।  इसके बाद सुबह 11.30 बजे रांची से कोलकाता के लिए रवाना होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपश्चिम बंगाल में चल रहा है जंगलराज : जेपी नड्डा
Next Article एसकेएम और भाजपा ने लिया मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय

Related Posts

झारखंड

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026
Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.