Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 08:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के गढ़ से किया विधानसभा चुनाव का शंखनाद
देश

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस के गढ़ से किया विधानसभा चुनाव का शंखनाद

September 8, 2019No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

-नरेन्द्र मोदी ने की, हरियाणा सरकार के मुखिया मनोहर लाल के राजकाज की तारीफ
-लोकसभा चुनाव में सहयोग के लिए जनता का जताया आभार, विधानसभा चुनाव के लिए मांगा आशीर्वाद

रोहतक (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विजय संकल्प रैली में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक से हरियाणा विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का साथ देने के लिए हरियाणा की जनता का आभार जताया। साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजकाज की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। विजय संकल्प रैली का आयोजन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर यहां गोहाना रोड स्थित पशु मेला ग्राउंड में किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने प्रदेश को विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ उनका स्वागत किया। हरियाणा भाजपा प्रधान सुभाष बराला ने तीन हजार किलोमीटर की रथयात्रा कर लौटे मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाई।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की और हरियाणवी में बोले-सारे बहन भाइयां नै राम-राम। इसके बाद लोकसभा चुनाव में सभी दस सीटें भाजपा की झोली में डालने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। कहा, यह अनमोल अवसर था। इसके लिए जितनी बधाइयां दूं, धन्यवाद करूं, उतना कम है। पिछले कुछ महीनों में तीसरी बार रोहतक आने का मौका मिला है। पहले सर छोटूराम की प्रतिमा के अनावरण के लिए आया। फिर मई में लोकसभा चुनाव में अपने काम का हिसाब देने आया और अब फिर विधानसभा चुनाव के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं।
उन्होंने कहा, वह दो मकसद से यहां आए हैं। पहला विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए। दूसरा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिल रहे जन आशीर्वाद का साक्षी बनने। इतनी बड़ी तादाद में लोगों का आना हवा का रुख बता रहा है। उन्होंने कहा, मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बनने पर भांति-भांति की बातें होती थी। पांच साल के पुरुषार्थ का परिणाम है कि हर परिवार मनोहर बन गया है। अब हरियाणा के लोगों को कठिनाई हो रही कि सही नाम क्या है। कोई नमो हर बोलता तो कोई मनोहर। एक में ही समाहित है नमो हर भी है और मनोहर भी। मुझे भी लोग नमो हर कहते।
प्रधानमंत्री ने कहा, पांच साल में हरियाणा को भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के डबल इंजन का पूरा लाभ मिला है। हरियाणा में 25 हजार के बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। करीब दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन आज किया।
बेटियों के लिए पांच कालेजों का उद्घाटन किया है। स्वास्थ्य सुविधाओं, स्मार्ट प्रोजेक्ट, पानी और सोलर परियाजनाओं का आगाज किया है। रोहतक के करीब 600 गरीब परिवारों को घर दिए हैं। जिन लोगों की दीवाली नए घर में बीतनी है, उन सबको अग्रिम शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, लोकसभा चुनाव में जनता के सहयोग ने भाजपा को नई ऊर्जा दी है। इसके लिए सबके सामने शीश झुकाते हैं। हरियाणा से उन्हें सीख और संस्कार मिले हैं। वह ऐसे समय हरियाणा में आए हैं, जब केंद्र सरकार के 100 दिन हो रहे हैं। यह सौ दिन परिवर्तन के रहे हैं। जनसंकल्प के रहे हैं। जनसिद्धियों के रहे हैं। इसका श्रेय सभी 130 करोड़ भारतवासियों को है। इन 100 दिन में आतंकवाद से निपटने, मुस्लिम भाइयों की सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए-नए नियम बनाए। आर्थिक क्षेत्र में कई बड़े फैसले हुए। संसद के पिछले सत्र में जितने बिल पास हुए, जितना काम हुआ, उतना पिछले साठ साल में नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, दशकों पूर्व चुनौती हो या भविष्य की चुनौती। भारत हर चुनौती को चुनौती देता है। जम्मू-कश्मीर या लद्दाख का मामला हो या गंभीर होता जल संकट। 130 करोड़ों लोगों ने समाधान तलाशने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा में सात लाख से अधिक गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन का लाभ मिला है। पीएम सम्मान निधि का लाभ हर किसान परिवार को दिलाएंगे। देशभर के किसानों के खातों में 21 हजार करोड़ और हरियाणा के किसानों के खाते में 425 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। हरियाणा में हर महीने में तीन हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन की योजना शुरू हो चुकी है। छोटे कारोबारियों और व्यापारियों के लिए पेंशन जल्द शुरू होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रोहतक में फूड पार्क से सात हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। साल 2024 तक देश के हर घर तक पानी पहुंचेगा। पानी को बचाने और घर-घर पहुंचाने के लिए साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष काम होगा।हरियाणा समेत देशभर में पारंपरिक और आधुनिक इलाज की पद्धति को मजबूत किया जा रहा है। गुरुग्राम में नए मेडिकल कालेज से स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होंगी। गरीब को भी अस्पताल में मुफ्त इलाज मिले, इसके लिए आयुष्मान योजना कारगर रही।
उन्होंने कहा, स्वच्छ भारत में हरियाणा नंबर राज्यों में शुमार है। ओडीएफ मुक्त और केरोसिन मुक्त है हरियाणा। एमएसएमई में शीर्ष राज्यों में शुमार है। प्रदेश को फिर मनोहर के नेतृत्व की जरूरत है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। सरकारी नौकरियों में बंदरबांट की गलत परंपरा खत्म कर दी है।शिक्षकों के तबादलों और किसानों की जमीन पर भ्रष्टाचार का खेल खत्म हुआ।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर चंद्रयान-दो का भी जिक्र किया। इस घटना ने पूरे देश को सौ सेकेंड में जगा दिया। पूरे हिंदुस्तान को जोड़ दिया। अब हिंदुस्तान में इसरो स्प्रिट है। देश नकारात्मकता को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। देश पुरुषार्थ की पूजा करता है। देशवासियों का बदला यह मिजाज बहुत बड़ी पूंजी है। आखिर में प्रधानमंत्री ने रैली में पहुंचे लोगों का दोबारा आभार जताते हुए भारत माता के जयकारों के साथ भाषण खत्म किया।

हमने राजनीति के मायने बदलेः मनोहर लाल
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 48 वर्षों में पूर्ववर्ती सरकारों ने खूब अनियमितताएं कीं। हमने बगैर भेदभाव के काम कराए। हमने राजनीति के मायने बदले हैं। पहले की सरकारों में परिवारों के लिए काम होता था। भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को खत्म कर हमने राजनीति को सेवा बनाया। नतीजन पिछले पांच साल में सभी चुनाव जीते। दलालों के मांड लगे कुर्ते खूंटियों पर टंगवाए। बगैर पैसे के सरकारी नौकरी दे रहे हैं। गरीब से गरीब परिवारों को नौकरियां दी गई हैं। नौ लाख घरों में गैस कनेक्शन दिया है। ईज ऑफ बिजनेस डूइंग में 14वें स्थान से उत्तर भारत में पहले स्थान पर पहुंचे हैं। एक महीने बाद अगली सरकार 75 पार के लक्ष्य को पूरा कर बनाएंगे।

डेढ़ दर्जन परियोजनाओं की सौगात
विजय संकल्प रैली को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रोहतक में रिमोट के जरिये करीब डेढ़ दर्जन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें दुल्हेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास, रोहतक में 576 सस्ते आवास, बडोली (पलवल), पुन्हाना (नूंह), मंडकोला (पलवल), उगालन (हिसार) तथा कालांवाली (सिरसा) में कन्या महाविद्यालय, थानेसर, लाडवा, शाहबाद और पिहोवा (कुरुक्षेत्र) में केंद्रीयकृत नियंत्रण एवं निरीक्षण प्रणाली के साथ ऊर्जा-कम-स्ट्रीट लाइट परियोजना और समेकित कमांड एवं नियंत्रण केंद्र, फरीदाबाद शामिल हैं। इसके अलावा श्री शीतला माता देवी चिकित्सा महाविद्यालय गुरुग्राम, एबीडी, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी में सड़क तंत्र का निर्माण, रोहतक एमआइटी में मेगा फूड पार्क, करनाल में समेकित कमांड एवं नियंत्रण केंद्र का शिलान्यास किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleऑर्बिटर से मिली तस्वीरों से इसरो को लैंडर विक्रम का पता चला
Next Article असम : गुवाहाटी पहुंचे अमित शाह, हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत

Related Posts

Headlines

CJP प्रोटेस्ट @Delhi : बवाल के बाद लाठीचार्ज, SI जख्मी, इंटरनेट बंद और 3000 से ज्यादा डिटेन

October 10, 2026
देश

बिहार की कल्याण योजनाओं को केंद्र के मंच पर रखा, डॉ. श्वेता गुप्ता बोलीं- समन्वय से काम में आएगी तेजी

October 9, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 11 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 11, 2026

सिंघानिया मोटर्स में नई Skoda Slavia से उठा पर्दा, AI असिस्टेंट और मसाज सीट से लैस कार

October 10, 2026

रांची में MG Hector Tomahawk EV की धमाकेदार एंट्री, फुल चार्ज पर दौड़ेगी 517 KM

October 10, 2026

बियाडा एमडी ने पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया का लिया जायजा, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर दिये सख्त निर्देश

October 10, 2026

आज के बच्चे कल के महानायक, इनकी पढ़ाई के लिए खोल देंगे खजाना : सीएम सम्राट

October 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.