Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 05:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राहुल-प्रियंका को मेरठ जाने से रोका गया, बॉर्डर से ही दिल्ली लौटाए गए
देश

राहुल-प्रियंका को मेरठ जाने से रोका गया, बॉर्डर से ही दिल्ली लौटाए गए

December 24, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

लखनऊ। नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) के खिलाफ हिंसा और तनाव के बीच विरोध प्रदर्शन में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिलने मेरठ जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रशासन ने मेरठ के बॉर्डर पर रोक दिया। प्रशासन ने जनपद में धारा 144 का हवाला देते हुए उन्हे आगे जाने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद दोनों नेता सड़क मार्ग से वापस नई दिल्ली रवाना हो गए।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित परतापुर थाने के पास ही रोक दिया। उन्होंने कहा कि वह लिसाड़ी गेट में उन पांच पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने जाना चाहते हैं, जिनके बच्चे हिंसा का शिकार हुए। कांग्रेस नेताओं ने केवल तीन ही सदस्यों के पीड़ितों से मिलने की इजाजत मांगी। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें धारा 144 का हवाला दिया। इस दौरान राहुल और प्रियंका अपनी कार में ही सवार रहे।राहुल गांधी ने कहा कि प्रशासन ने हमें कोई कागज नहीं दिखाया लेकिन जाने से रोक दिया गया। इससे पहले प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बातचीत भी की और शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है।

Advertisement

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमारे नेता मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने माहौल खराब होने का हवाला दिया। इस वजह से हमने तय कि स्थिति को और बिगड़ने नहीं दिया जाए। अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रण में होने पर उन्हें खुद ले जाने का आश्वासन दिया है। सहारनपुर से कांग्रेस नेता इमरान मसूद भी राहुल और प्रियंका के आने की जानकारी पर लिसाड़ी गेट पहुंचे। उन्होंने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। इमरान मसूद ने कहा कि हम गांधीवादी विचाराधारा के लोग हैं। हम किसी भी तरह की हिंसा के पक्षधर नहीं हैं। हमारे नेता पीड़ित परिवारों से मिलना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने अड़ंगा लगा दिया।

इमरान मसूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां जाना चाहते हैं, चले जाते हैं। तब धारा 144 की कोई बात नहीं होती, लेकिन हमारे नेताओं को रोक दिया जाता है। प्रशासन पक्षपात कर रहा है। हमारे नेताओं के जाने से कैसे शांति व्यवस्था पर असर पड़ता। उन्होंने प्रशासन के तर्कों को झूठा और गलत करार दिया।इमरान मसूद ने कहा कि उन्होंने स्वयं पीड़ित परिवारों के लोगों से मुलाकात की और उन्हें हर सम्भव मदद का भरोसा दिलया है। पार्टी हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है। दो दिन बाद राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा फिर यहां पीड़ित परिवारों से मिलने आएंगे।

उधर, प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमोहन ने कहा कि धारा 144 को लेकर यह नियम पहले से ही है। किसी को इस तरह मौके पर जाने की इजाजत प्रशासन नहीं देता। गांधी परिवार को ये बात अच्छी तरह समझनी चाहिए। प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के कदम उठाता है। इस तरह के गंभीर विषय पर राजनीति उचित नहीं है। कांग्रेस शुरुआत से ही सीएए को लेकर राजनीति कर रही है। गांधी परिवार को झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए।

एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार का कहना है कि मेरठ में 144 धारा लागू है, प्रियंका और राहुल को बताया गया कि काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है ऐसे में शांति भंग हुआ तो आपकी जिम्मेदारी होगी जिसके बाद वे परतापुर से वापस दिल्ली लौट गए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर पर मुहर लगाई
Next Article पाकिस्तान ने बहरीन के सुल्तान और 5 परिजनों को दिया बस्टर्ड के शिकार का परमिट

Related Posts

देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.