Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप
देश

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सोमनाथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ahmedabad : और अहमदाबाद के भाजपा कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुजरात में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सोमवार को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद अहमदाबाद के खानपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंची और पूरे परिसर की जांच की। शुरुआती जांच में कार्यालय से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस अब ईमेल भेजने वाले का पता लगाने और धमकी की सच्चाई की जांच में जुटी है।

भाजपा कार्यालय पहुंची पुलिस और बम निरोधक टीम

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद नगर पुलिस को सुबह धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें खानपुर स्थित भाजपा कार्यालय के साथ सोमनाथ मंदिर और कोबा स्थित भाजपा कार्यालय को निशाना बनाने की बात कही गई थी। ईमेल की जानकारी मिलते ही पुलिस ने संबंधित जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी। खानपुर स्थित भाजपा कार्यालय में पुलिस के साथ बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। टीमों ने कार्यालय परिसर के अंदर और आसपास सघन तलाशी ली। सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। जांच के दौरान अहमदाबाद के मेयर हितेश बरोट और भाजपा नगर महासचिव उमंग नायक भी कार्यालय पहुंचे। सुरक्षा एजेंसियों ने सोमनाथ मंदिर और कोबा स्थित भाजपा कार्यालय में भी जांच शुरू कर दी। गुजरात के अलग-अलग संवेदनशील स्थानों को लेकर मिले इस ईमेल के बाद संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

ईमेल में सीएम, पुलिस और रॉ को भी निशाना बनाने का दावा

पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में सोमनाथ मंदिर, भाजपा कार्यालयों के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पुलिसकर्मियों और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में अलग-अलग जगहों पर बम लगाए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, इन दावों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ईमेल में भारत और भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे जाने के साथ पाकिस्तान और खालिस्तान के समर्थन में भी नारे इस्तेमाल किए गए हैं। पुलिस इन सभी पहलुओं को जांच का हिस्सा बना रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि ईमेल वास्तव में किसने भेजा और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क है या नहीं।

गुजरात में इससे पहले भी सितंबर में अदालतों, सरकारी दफ्तरों और अन्य संवेदनशील स्थानों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। हाल की एक जांच में पुलिस ने कथित साइबर नेटवर्क से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया था और 5.13 लाख से ज्यादा ईमेल आईडी और पासवर्ड का डेटाबेस मिलने की बात कही थी। मौजूदा मामले का उस नेटवर्क से कोई संबंध है या नहीं, इसकी जांच अभी जारी है।

एसीपी बोले, जांच में अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला

एसीपी अद्वैत गांधी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे गांधीनगर स्थित राज्य खुफिया ब्यूरो से खानपुर के भाजपा कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिली थी। इसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया और कार्यालय की पूरी तरह जांच की गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जरूरी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है और फिलहाल स्थिति सामान्य है। सोमनाथ मंदिर और कोबा स्थित भाजपा कार्यालय को लेकर भी धमकी मिली थी, इसलिए वहां भी सुरक्षा जांच की जा रही है। ईमेल किसने भेजा और उसका स्रोत क्या है, इसकी जांच जारी है। अब तक की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी
Next Article योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

Related Posts

बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.