Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…
Headlines

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा सोमवार को पाकुड़ परिसदन पहुंचे। यहां उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों ने सांसद के सामने सड़क, बिजली, पानी समेत स्थानीय स्तर की समस्याएं रखीं। सांसद ने लोगों की बात सुनने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

परिसदन में लोगों से सीधे मिले सांसद

सांसद विजय हांसदा ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग तक बात पहुंचाना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की ओर से बताई गई समस्याओं पर गंभीरता से काम करने को कहा। सांसद ने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ लोगों तक पहुंचना जरूरी है। इस दौरान परिसदन में लोगों की आवाजाही बनी रही। सांसद ने एक-एक कर लोगों की बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े काम में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

योगेंद्र साव के बयान पर भी बोले विजय हांसदा

इधर, कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर दिए गए बयान के बाद झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से योगेंद्र साव के बयान पर लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी मुद्दे पर राजमहल सांसद विजय हांसदा से भी सवाल किया गया। विजय हांसदा ने कहा कि जिन लोगों की मंशा पूरी नहीं होती, वे अक्सर उसका दोष दूसरों पर मढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग सही दिशा में और जनहित के लिए जमीन पर उतरकर काम करते हैं, उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सभी का समर्थन मिलेगा।

सरकारी काम में बाधा डालना सही नहीं

सांसद ने कहा कि सरकारी कार्यों में बाधा डालना किसी भी स्थिति में सही दिशा नहीं है। जनहित से जुड़े कामों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और सरकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन प्राथमिकता होनी चाहिए।

पाकुड़ परिसदन में सांसद से मिलने पहुंचे लोगों ने भी स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी बातें रखीं। सांसद ने भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के लिए बात रखी जाएगी और जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला वासेपुर, डॉन का भाई जख्मी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप
Next Article चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

Related Posts

बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.