Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 04:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सोनू सूद ने गांव वालों के लिए खोली ट्रैवल कंपनी, जाने कैसे मिलेगा फायदा!
Headlines

सोनू सूद ने गांव वालों के लिए खोली ट्रैवल कंपनी, जाने कैसे मिलेगा फायदा!

August 8, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। कोरोना काल में एक्टर सोनू सूद ने जिस तरह प्रवासी मज़दूरों की मदद की, उसे पूरे देश ने सराहा और वो असल जिंदगी में एक हीरो बनकर उभरे. अब एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जो देश के गांवों और गांव के लोगों की आय बढ़ाने में मदद करेगा. जानें पूरी बात

सोनू सूद ने शुक्रवार को एक टेक प्लेटफॉर्म Travel Union की शुरुआत की. इसके बारे में कहा जा रहा है कि ये देश का पहला ग्रामीण पर्यटन प्लेटफॉर्म है. इसे वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों फॉरमैट में लॉन्च किया गया है. तो आखिर ये प्लेटफॉर्म काम क्या करता है?

auto

 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक Travel Union एक तरह से Make My Trip जैसा ट्रैवल प्लेटफॉर्म होगा, लेकिन ये विशेष तौर पर ग्रामीण इलाकों के ट्रैवल एजेंट्स के लिए काम करेगा. इससे उन्हें डिजिटल होती दुनिया में अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. ये प्लेटफॉर्म एक तरह से देश के दूर-दराज के इलाकों और गांवों के ट्रैवल एजेंट्स को एक ही जगह लेकर आने का काम करेगा.

Travel Union से छोटे दुकानदारों की भी मदद

 

Travel Union सिर्फ ग्रामीण ट्रैवल एजेंट्स की ही मदद नहीं करेगा. बल्कि वह कई छोटे दुकानदारों को भी आय का साधन देगा. इसके लिए उन्हें अपनी दुकानों पर Travel Union की ट्रैवल डेस्क बनानी होगी. क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस प्लेटफॉर्म पर..

 

Travel Union देगा ये सुविधाएं

 

Travel Union की वेबसाइट के मुताबिक उसके प्लेटफॉर्म पर रेल टिकट, बस टिकट, होटल और हवाई जहाज, हर तरह की ट्रैवल से जुड़ी जरूरी चीजों की बुकिंग कम से कम रेट पर की जा सकेगी. वहीं अगर लोग अपनी यात्रा को कैंसल करते हैं तो उन्हें रिफंड भी आसानी से मिल सकेगा. कितने रुपये में जुड़ सकते हैं प्लेटफॉर्म से..

Travel Union पर फ्री में करें रजिस्टर

 

Travel Union का कहना है कि कोई भी उसके प्लेटफॉर्म पर शून्य निवेश करके रजिस्टर कर सकता है. यानी करीब-करीब फ्री में इस प्लेटफॉर्म से जुड़ सकता है. इतना ही नहीं उसके प्लेटफॉर्म पर IRCTC का एजेंट बनने के लिए जो फीस ली जाएगी वो भी उस व्यक्ति को 8 महीने के अंदर लौटा दी जाएगी.

Travel Union को अभी अंग्रेजी और हिन्दी भाषा में लॉन्च किया गया है. कंपनी का कहना है कि इसे 11 और भाषाओं में जल्द लॉन्च किया जाएगा. सोनू सूद ने इस प्लेटफॉर्म को Spice Money के साथ मिलकर शुरू किया है जो एक रूरल फिनटेक कंपनी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस कंपनी के शेयर ने एक साल में बनाए 5 के 12 लाख, आप भी कर सकते हैं निवेश
Next Article रेलवे में शुरू हुई भर्ती, 8वीं पास करें आवेदन

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.