Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 07:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मजदूरों के बाद बच्चों को शोषण से बचाने निकले सोनू सूद
देश

मजदूरों के बाद बच्चों को शोषण से बचाने निकले सोनू सूद

June 7, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मुंबई- प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजकर लोगों के दिलों पर राज कर रहे अभिनेता सोनू सूद ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया। जिसके जरिए उन्होंने लोगों से बाल यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। इस वीडियो को शेखर कपूर और हुमा कुरैशी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।
वीडियो शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, ‘आप बाहर निकलकर और इस बारे में बात करते हुए बाल शोषण को रोक सकते हैं। डायल 1098 #चाइल्डलाइन। अपने आसपास के बच्चों को बताइए कि उनके पास एक प्रणाली है, जो उनकी रक्षा करना चाहती है, उनका बचाव करना चाहती है, उनका पुनर्वास करना चाहती है। वीडियो सौजन्य शेखर कपूर, एआर रहमान, भानुप्रीत कौर, सार्थक जौहर, स्मृति ईरानी।’
कई सेलेब्स ने दिया सहयोग
इस वीडियो को बनाने में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सहयोग किया है। एआर रहमान इसके प्रोड्यूसर और म्यूजिक कंपोजर हैं, वहीं शेखर कपूर इसके एग्जक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
बाल शोषण को रोको : हुमा कुरैशी
इस वीडियो में आवाज देने वाली हुमा कुरैशी ने लिखा, ‘बाल शोषण को अभी बंद करो… इस वीडियो के लिए अपनी आवाज दी है… इन बच्चों को सिर्फ इतनी जरूरत है कि वयस्क उनके लिए बोलें। ये महामारी हम सभी के लिए कठिन रही है… लेकिन इन छोटों को आवश्यकता है कि हम उनकी देखभाल करें।’
शेखर कपूर ने भी शेयर किया था वीडियो
इसी वीडियो को डायरेक्टर शेखर कपूर भी शेयर कर चुके हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, ‘भयानक अनुपात में बाल शोषण हो रहा है। खासकर इस लॉकडाउन के दौरान। शोषण झेलने वाले बच्चे गुस्सैल हो जाते हैं और हमेशा के लिए अपराधी, दुखी और गुस्सैल जीवन जीने लगते हैं। इससे उनका जीवन बर्बाद होता है। चलो इसे रोकने में उनकी मदद करते हैं। मदद के लिए 1098 पर कॉल करें। भानुप्रीत कौर और सार्थक जौहर और उनकी टीम द्वारा बनाए गए इस अद्भुत भावनात्मक शॉर्ट वीडियो को देखें।’
आओ अपने बच्चों की सुरक्षा करें : भानुप्रीत
इस वीडियो को बनाने में अहम रोल निभाने वाली भानुप्रीत कौर ने लिखा, ‘यदि आप पीड़ित हैं या आप बाल शोषण के गवाह हैं तो बिना किसी हिचकिचाहट के कृपया 1098 पर चाइल्डलाइन पर कॉल करें।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘आओ, अपने बच्चों की सुरक्षा करें। बार्नडोर स्टूडियोज के तहता हमारा पहला प्रोडक्शन।’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBig Breaking: 15 अगस्त के बाद खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
Next Article गैंगेस्टर कुणाल सिंह की हत्याकांड में शामिल दो गिरफ्तार, 15 लाख में हत्या की ली थी सुपारी

Related Posts

Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Headlines

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.