WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिरने वाले पत्थरों की चपेट में आने से शनिवार को यहां दो लोगों की मौत हो गयी।
पिथौरागढ़ अंचल अधिकारी (सीओ) आरएस रौतेला ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक मजदूर दफेदार सिंह (65) की गंगोलीहाट के सुंगरी इलाके में पत्थर गिरने से उसकी मौत हो गई। सिंह के पेट और सिर में चोट लगी थी।
एक अन्य घटना में घाट पुल के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से सब्जी व्यापारी खलील अहमद (55) की मौत हो गयी. सीओ ने बताया कि घटना के वक्त वह खड़ा था।
अधिकारी ने कहा कि अहमद ट्रक के मालिक थे और पिथौरागढ़ के लिए सब्जियां लोड करने के लिए पीलीभीत जा रहे थे, जब यह घटना हुई।

