Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 06:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुषमा स्वराज के पास थी 32 करोड़ रुपये की संपत्ति, कौन होगा अब इसका मालिक?
देश

सुषमा स्वराज के पास थी 32 करोड़ रुपये की संपत्ति, कौन होगा अब इसका मालिक?

August 7, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

आइए आपको बताते हैं सुषमा स्वराज की संपत्ति के बारे में. एडीआर इंडिया की वेबसाइट से मिली जानकारी मुताबिक 2018 के आखिरी एफिडेविट के अनुसार उनके और उनके पति के पास 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी.

देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार को निधन हो गया. इसके बाद से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. सुषमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं और यही कारण है की सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें अब तक श्रद्धांजलि दे चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर उनके नाम ये संदेश दिया है, “भारतीय राजनीति में एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया. भारत एक असाधारण नेता के निधन से शोकसंतप्त है, जिन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. सुषमा जी अपने आप में अलग थीं और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थीं.’

auto

विदेश मंत्री रहते हुए सुषमा ने कई लोगों की मदद की. उन्होंने विदेश में फंसे लोगों की कई बार मदद की. इसमें भारत आने या भारत से जाने के लिए वीज़ा न मिलने जैसी दिक़्क़तों का ट्विटर पर समाधान देना भी शामिल था. आइए आपको बताते हैं सुषमा स्वराज की संपत्ति के बारे में. एडीआर इंडिया की वेबसाइट से मिली जानकारी मुताबिक 2018 के आखिरी एफिडेविट के अनुसार उनके और उनके पति के पास 32 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी.

19 करोड़ की स्वराज की सेविंग

रिपोर्ट के अनुसार सुषमा और उनके पति के पास 19 करोड़ की सेविंग हैं. जिसमें 17 करोड़ के एफडीआर शामिल हैं. तो वहीं उनके और उनके पति के सेविंग अकाउंट में 30 लाख रुपये हैं. अगर गाड़ियों की बात करें तो उनके पास अपनी कोई निजी कार नहीं थी. वहीं उनके पति के पास 2017 मॉडल की मर्सिडीज गाड़ी है. जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपये है.

सुषमा को था ज्वेलरी का शौक
2018 में सुषमा स्वराज ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना इनकम एफिडेविड दिया था. जिसके अनुसार उन्हें सोने और चांदी के आभूषणों का काफी शौक था. उनके पास 29,34,000 रुपये के आभूषण थे.
स्वराज के पास है करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी
सुषमा और उनके पति की प्रॉपर्टी की बात करें तो दोनों के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी भी है. उनके पास हरियाणा स्थित पलवल में अच्छी खासी एग्रीकल्चर लैंड है. जिसकी कीमत 98 लाख रुपये है. वहीं सुषमा स्वराज के नाम पर दिल्ली के पॉश में इलाके में फ्लैट भी है. 3 बीएचके के इस फ्लैट की कीमत करीब दो करोड़ रुपये के आसपास है. वहीं उनके पति के नाम पर मुंबई और दिल्ली में दो फ्लैट हैं. मुंबई वाले फ्लैट की कीमत छह करोड़ और दिल्ली वाले की करीब 2 करोड़ रुपये है. खास बात ये है की सुषमा स्वराज के ऊपर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं रहा. सुषमा के बाद उनके पति ही उनकी संपत्ति के मालिक होंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में झारखंड के पहले आयुष्मान अस्पताल का किया उद्घाटन, कहा 
Next Article अनुच्छेद 370: कश्मीर पर पाकिस्तान के पास क्या हैं विकल्प?

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.