Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 8 September, 2026 • 02:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हिरासत व नजरबंद किए गए नेताओं को जल्द किया जाएगा रिहा
देश

हिरासत व नजरबंद किए गए नेताओं को जल्द किया जाएगा रिहा

November 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

जम्मू़। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 व 35ए समाप्त किए जाने के बाद यहां की स्थिति को देखते हुए हिरासत में लिए गए व नजरबंद किए गए नेताओं को जल्द रिहा किया जा सकता है। इन नेताओं पर लगाए गए प्रतिबंधों में भी ढील दी जा रही है। यहां तक कि कुछ राजनीतिक नेताओं को स्वास्थ्य कारणों से घाटी के बाहर जाने की इजाजत भी मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इसके संकेत भी दिए हैं लेकिन सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार के साथ विचार-विमर्श के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार बीते शनिवार को चार से पांच नेताओं को राज्य प्रशासन ने उनके अनुरोध पर कुछ देर के लिए घर जाने की इजाजत भी दी थी। हाल ही में डल झील के किनारे बने सेंटूर होटल, सब जेल से विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को ठंड के कारण एमएलए हॉस्टल में शिफ्ट किया गया था। इस हॉस्टल को भी सब जेल का दर्जा दिया गया है।

राज्य में पिछले सौ दिनों से भी ज्यादा की हिरासत में तीन पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं जिसमें डॉ. फारूक अब्दुल्ला को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है जबकि अन्य दो पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को भी हिरासत में रखा गया है। पिछले दिनों नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर और पीडीपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने रिहाई के लिए बांड भरने से मना कर दिया है। नौकरशाही छोड़ सियासत में आए डॉ. शाह फैसल ने कथित तौर बांड फाड़ दिया। पिछले दिनों होटल संटूर में हिरासत में रखे गए 34 राजनीतिक बंदियों को एमएलए हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया गया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकांग्रेस सांसदों का लोकसभा में व्यवहार निंदनीय : रविशंकर प्रसाद
Next Article पाकिस्तान में मुख्य चुनाव आयुक्त की निष्पक्षता पर सवाल

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 08 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 8, 2026

संजय सरावगी की दो टूक- ‘सेवा संकल्प अभियान’ को रस्म न समझें कार्यकर्ता

September 7, 2026

बाढ़ राहत शिविर में सीएम ने खुद परोसा खाना, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

September 7, 2026

गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, पर हालात काबू में; मंत्री बोले- आबादी पर आंच नहीं आने देंगे

September 7, 2026

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.