Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 5 October, 2026 • 11:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गृहमंत्री ने नए जनगणना भवन का किया शिलान्यास, कहा इसी भवन से वर्ष 2021 की होगी डिजिटल जनगणना
देश

गृहमंत्री ने नए जनगणना भवन का किया शिलान्यास, कहा इसी भवन से वर्ष 2021 की होगी डिजिटल जनगणना

September 23, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को नए जनगणना भवन का शिलान्यास किया। मानसिंह रोड़ पर बनने वाले इस नए भवन में जनगणना का ब्योरा रखा जाएगा। उद्घाटन के अवसर ही गृहमंत्री विश्वास जताया कि वर्ष 2021 की जनगणना इसी भवन से और डिजिटल होगी जो पेपर सेंसस की बजाए डिजिटल प्लेटफार्म की क्रांति होगी।

गृहमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद हमारे सोचने की क्षमता में परिवर्तन होने लगा। वर्ष 2021 में पहली बार जनगणना में मोबाइल एप का भी प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 के जनगणना के आधार पर डिजिटलीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई जिससे अब देश में 95 प्रतिशत लोगों के पास गैस सिलेंडर है।

Advertisement

वहीं इससे लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला। गृहमंत्री ने कहा कि देश को समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर के सही इस्तेमाल की शुरूआत भी हुई।

अमित शाह ने कहा कि वर्ष 1865 में सबसे पहले जनगणना हुई थी। तब से लेकर आज 16वीं बार जनगणना होने जा रही है। कई परिवर्तन और नई पद्धति के पश्चात अब जनगणना डिजिटल होने जा रही है। अमित शाह ने कहा कि जनगणना का डिजिटल डेटा होने से अनेक तरह के विश्लेषण के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। देश के सामाजिक प्रवाह, देश के अंतिम शख्स के विकास और देश के भविष्य के कार्य के आयोजन के लिए जनगणना एक बुनियाद की तरह होती है।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में जब 75वीं स्वतंत्रता की वर्षगांठ मनाया जाएगा तो देश के किसी भी घर में धुंए वाला चूल्हा नहीं रहेगा। इसी आधार पर 22 अन्य योजनाओं का रेखांकन भी किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना को संपूर्ण बनाने के लिए 16 भाषाओं को रखा गया है, जिससे लोग अपनी जानकारी सही तरीके से दे सकें।

नया जनगणना भवन पूरी तरह से पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल बनाया जाएगा। इस भवन पर 44 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। भवन में 2 टावर होंगे। ए-ब्लाक में आफिस और बी- ब्लाक में डाटा सेंटर रहेगा। भवन कुल 7 मंजिला होगा जिसमें 3 मंजिल तक बेसमेंट होगा। इस अवसर केंद्रीय गृह सचिव ने बताया कि भवन निर्माण के लिए सभी तरह के क्लीयरेंस लिए जा चुके हैं और भवन 2 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। शाह ने कहा कि सरकार अब तक हुई सभी जनगणनाओं में सबसे ज्यादा खर्च इस बार करने जा रही है। जनगणना में सरकार इस बार लगभग 12 हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में भीड़ ने एक को पीट-पीटकर मार डाला, दो अन्य की हालत गंभीर
Next Article भारत के नेतृत्व में आतंकवाद से मुक्त हो सकता है विश्व:इंद्रेश कुमार

Related Posts

Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Headlines

कर्ज और डिप्रेशन से घिरे शख्स ने 43वीं मंजिल से लगाई छलांग, टुकड़ों में बंट गया शरीर… देखें वीडियो

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.