Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चलती ट्रेन में कराहता रहा स्टाफ मेम्बर, बेरहम मैनेजर ने इतना पीटा कि मुड़ गई स्टील की छड़
Headlines

चलती ट्रेन में कराहता रहा स्टाफ मेम्बर, बेरहम मैनेजर ने इतना पीटा कि मुड़ गई स्टील की छड़

August 25, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। चलती ट्रेन में कैटरिंग मैनेजर ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं. कैटरिंग स्टाफ का सदस्य बुरी तरह रो रहा था, लेकिन मैनेजर उसे स्टील की छड़, लात और घूसों से पीटता ही जा रहा था. हैरानी की बात तो ये है कि मैनेजर को कोई रोकने वाला भी नहीं था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोगों में गुस्सा है. युवक को इंसाफ दिलाने और बेरहम मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.

वायरल हो रहा ये वीडियो गुवाहाटी से हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेन का बताया जा रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह मैनेजर द्वारा कैटरिंग स्टाफ को पीटा जा रहा है. पहले तो मैनेजर उसे खाना बनाने वाली स्टील की छड़ से पीटता है. एक के बाद एक कर कई बार उसे स्टील की छड़ी से वार किए. कितनी तेज ये प्रहार था, अंदाजा महज इससे लगाया जा सकता है कि स्टील की छड़ी भी मुड़ गई. इस दौरान अन्य स्टाफ मैनेजर को रोकता है, लेकिन वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं था. स्टील की छड़ी हाथ से छूटी तो मैनेजर ने लात और घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 1 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है. ट्विटर पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘ट्रेन मैनेजरों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए, जो अपने स्टाफ के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, दिन रात मेहनत करने के बाद ऐसा सलूक इनके साथ? इतनी बेरहमी से कौन मारता है.’

इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है और रिप्लाई करते हुए लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर आईआरसीटीसी द्वारा बयान जारी किया गया है. ट्वीट कर बताया गया है कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है. संबंधित स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिजली विभाग में 1500 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा दिए ऐसे मिलेगी नौकरी
Next Article तालिबान की टूटी कमर, जिला प्रमुख समेत 50 ढेर, 20 को बनाया बंदी

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.