Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 05:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ये जैकेट जान भी बचाएगी, दुश्मन पर गोली भी चलाएगी, पढ़े पूरी खबर
देश

ये जैकेट जान भी बचाएगी, दुश्मन पर गोली भी चलाएगी, पढ़े पूरी खबर

September 2, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

यूपी। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर में एक ऐसी हाईटेक जैकेट बनाई गई है, जो बॉर्डर पर मौजूद सेना के जवानों की सुरक्षा तो करेगी ही, साथ ही दुश्मन को गोलियों से भून भी देगी. इसके अलावा अगर जवान के साथ कुछ अनहोनी होती है तो उसकी जानकारी कंट्रोल रूम को भी दे देगी.

High tech Jacket

 

यह दावा है किया है इसे बनाने वाले श्याम चौरसिया ने. उन्होंने कहा कि 15 दिनों की मेहनत से यह जैकेट बनाई है. उन्हें उम्मीद है कि ये जैकेट देश के जवानों की सुरक्षा करेगी. यह जैकेट पूरी तरीके से ऑटोमैटिक और वायरलेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है. इसकी खास बात यह है कि जब हमारे सेना के सिपाही दुश्मन की गोली से घायल हो जाते हैं, तब उन तक पहुंचने में काफी देरी होती है. क्योंकि उनके सही लोकेशन की जानकारी नहीं मिल पाती.

High tech Jacket

 

श्याम ने बताया कि इस देरी के चलते कई बार घायल जवानों की जान चली जाती है. इस जैकेट से फायदा ये है कि अगर जवान घायल होता है तो उसकी सूचना और लोकेशन तत्काल कंट्रोल रूम को मिलेगी. इससे समय रहते जवानों के रेस्क्यू ऑपरेशन को चलाया जा सकता है. घायल जवान को बचाया जा सकता है.

High tech Jacket

 

इस जैकेट के साथ एक गन भी अटैच की जा सकेगी. उसको पीछे या आगे की तरफ लगाया जा सकता है. अगर कोई दुश्मन जवान पर फायर करता है तो यह जैकेट अपने आप ऑटोमेटिक फायर कर देगी. इस गन के अगर लाइव कर दिया जाए तो इंटरनेट से भी दूर बैठा इंसान इसके जरिए फायरिंग कर सकता है.

High tech Jacket

 

अगर किसी जवान पर दुश्मन हमला करता है तो उसका मैसेज भी यह कंट्रोल रूम को भेज देगी. इसके जरिए 50 से 60 किलोमीटर दूर रखकर हमारे जवान सेफ रहते हुए अपने हथियारों को कंट्रोल कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर फायर कर सकते हैं. श्याम चौरसिया कहते हैं कि इससे हमारी ताकत बढ़ेगी. जवान हथियार को बॉर्डर पर अलग-अलग पोजिशन पर तैनात करके फायरिंग कर सकता है.

High tech Jacket

 

श्याम ने कहा कि घायल जवानों तक मदद न पहुंच पाने की स्थिति को देखकर उन्हें यह जैकेट बनाने का आइडिया आया. इसके बाद उन्होंने जैकेट बनाई जिसमें लगे गैजेट्स उसे सुपर जैकेट बनाते हैं. अगर इस जैकेट को पहनने वाला जवान दुश्मन के इलाके में पकड़ लिया जाता है तो भी यह उसकी सुरक्षा करेगी. उसकी लोकेशन कंट्रोल रूम तक पहुंचा देगी. साथ ही यह दुश्मन पर फायरिंग भी कर सकती है.

High tech Jacket

 

श्याम का कहना है कि उनकी कोशिश है कि इस प्रोडक्ट को लेकर वह आगे जाएं. उनके कॉलेज ने भी इस जैकेट के लिए उनकी काफी मदद की है. उनकी इच्छा है कि वह इस को लेकर गृह मंत्रालय जाएं. इस जैकेट का प्रदर्शन करें ताकि सरकार को अगर यह आइडिया अच्छा लगे तो वह उसका बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन कर सके. इस जैकेट में कैमरे भी लगाए जा सकते हैं. ताकि ऑपरेशन की लाइव रिपोर्ट मिल सके.

High tech Jacket

 

श्याम चौरसिया का कहना है कि अभी इस जैकेट की लागत 20 से 22 हजार है. अब इस जैकेट को परमिशन लेकर बुलेट प्रूफ बनाने की तैयारी में है. यह जैकेट पूरी तरह से स्वदेशी है. इसमें लगे सारे गैजेट्स और गन सबकुछ भारत में ही तैयार किया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभतीजी से रेप, फिर गला दबाकर हत्या, बक्से में शव डालकर फरार हुआ चाचा
Next Article दो दिन पहले लापता हुए 11 साल के बच्चे की 11 टुकड़े में मिली लाश

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.