Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:08 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 118 महीने में पैसा डबल करती है ये स्‍कीम, Post Office से ले सकते हैं आप
देश

118 महीने में पैसा डबल करती है ये स्‍कीम, Post Office से ले सकते हैं आप

August 9, 2019No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं मार्केट में काफी हिट है. आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक खास बचत योजना के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपका पैसा 118 महीने में डबल हो जाएगा.

केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में छोटी बचत योजनाओं पर दरें (Interest Rates) घटाने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद जुलाई से सितंबर महीने के बीच आपको पोस्ट ऑफिस की गारेंटेड रिटर्न (Guaranteed Returns) वाली स्कीम्स में कम ब्याज मिलेगा. ऐसे ही एक स्कीम किसान विकास पत्र के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Government) ने सितंबर तिमाही के लिए किसान विकास पत्र पर देय ब्याज को घटाकर 7.6 फीसदी कर दिया है. छोटी बचत योजना में किसान विकास पत्र (KVP) आम लोगों में काफी हिट है. इसे आप अपने पड़ोस के डाकघर में जाकर खरीद सकते हैं. इसकी शुरुआत 1000 रुपये से होती है.

auto

आइए जानें कितनी जल्दी आप इसमें पैसा डबल कर सकते हैं…

अब इतने महीने में होगा आपका पैसा डबल- वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि किसान विकास पत्र में जमा रकम अब 9 साल 5 महीने यानी 113 माह में दोगुनी हो जाएगी. इससे पहले यह 9 साल 4 महीने यानी 112 माह में दोगुनी होती है.

किसान विकास पत्र में जमा रकम अब 9 साल 5 महीने यानी 113 माह में दोगुनी हो जाएगी

दरअसल सरकार ने सितंबर तिमाही के लिए किसान विकास पत्र पर देय ब्याज को घटाकर 7.6 फीसदी कर दिया गया है. आपको बता दें कि केंद्र सरकार हर तीन महीने के लिए ब्याज दरें तय करती हैं

(1) किसान विकास पत्र होता क्या है- यह एक तरह का प्रमाण पत्र होता है, जिसे आप पोस्ट ऑफिस से खरीद सकते है. इसे बॉन्‍ड की तरह प्रमाण पत्र रूप में जारी किया जाता है. इस पर सरकार की ओर से तय ब्याज मिलता है.
(2) कितना पैसा लगाना होगा- किसान विकास पत्र में पैसा लगाने की कोई सीमा तय नहीं है. लेकिन न्‍यूनतम निवेश 1000 रुपए का होना चाहिए.

मतलब साफ है कि आप 1000 रुपए के मल्टीपल में कितना भी पैसा लगा सकते हैं. ऐसे समझें- आप 1500 या 2500 या 3500 का निवेश नहीं कर सकते हैं. यहां निवेश 1 हजार, 2 हजार और 3 हजार के क्रम में होगा.

पोस्ट ऑफिस की किसी भी ब्रांच से आप किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं.

(3) कहां से मिलेगा किसान विकास पत्र- पोस्ट ऑफिस की किसी भी ब्रांच से आप किसान विकास पत्र खरीद सकते हैं. आप किसी बच्‍चे यानी माइनर के लिए भी इसे खरीद सकते हैं. 2 लोगों के नाम पर भी इसे खरीदा जा सकता है. आपको 2 पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र (राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट आदि..), निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल, टेलिफोन बिल, बैंक पासबुक आदि..), अगर आपका निवेश 50 हजार से ज्‍यादा है ता इस अवस्‍था में पैन कार्ड जरूरी होगा.

(4) कब निकाल सकते हैं पैसा-अगर आप पैसा निकालना चाहते हैं तो आपको कम से कम 113 महीने का इंतजार करना होगा. हालांकि फाइनेंशियल एक्‍सपर्ट इसमें लंबे समय के निवेश की सलाह देते हैं.

(5) मिलते हैं ये फायदें-इस सरकारी योजना में आपके पास नॉमिनेशन की भी सुविधा मौजूद होती है. एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति को यह सर्टिफिकेट ट्रांसफर किया जा सकता है. एक पोस्‍ट ऑफिस से दूसरे पोस्‍ट ऑफिस में भी इसे ट्रांसफर किया जा सकता है. इसे देश के कुछ बैंकों से भी ऑनलाइन तरीके से खरीदा जा सकता है.

बैंक बाजार डॉट कॉम की वेबसाइट के मुताबिक, किसान विकास पत्र पर आपको टैक्‍स बेनिफिट भी मिलता है. इस स्‍कीम में सोर्स पर टैक्‍स नहीं कटता है. मतलब आपको मैच्‍योरिटी का पैसा टीडीएस काट के नहीं दिया जाता है. साथ ही यह स्‍कीम वेल्‍थ टैक्‍स के दायरे में भी नहीं आती है. हालांकि आप 80c के तहत इसमें छूट नहीं हासिल कर सकते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअनुच्छेद 370 पर नीतीश कुमार फँस गए हैं?
Next Article किसान पेंशन योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू: हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट का संदेश- हिन्दी देश की पहचान, गणेश चतुर्थी और तीज पर घर-घर बरसे खुशहाली

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.