Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिवाली-छठ के लिए स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल जारी
देश

दिवाली-छठ के लिए स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल जारी

November 6, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। देश में त्योहारों का माहौल है और ऐसे में कोरोना वायरस महामारी को लेकर सरकार की चिंता बढ़ गई है। हर साल की तरह इस बार भी भारतीय रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की बात कही गई है, लेकिन इस बार कुछ विशेष आदेश के तहत ही लोग यात्रा कर पाएंगे। हर साल देखा जाता है कि दिवाली और छठ पूजा के दौरान लाखों की संख्या में लोग ट्रेनों से यात्रा करते हैं। महामारी के दौरान भी राजधानी दिल्ली से ही यूपी और बिहार जाने वालों की संख्या काफी अधिक समझी जा रही है, जिसे लेकर रेलवे सभी की यात्रा सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठा रहा है। लॉकडाउन के दौरान करोड़ों लोगों ने वापस अपने घरों का रास्ता तय कर लिया था, लेकिन रोजीरोटी कमाने को फिर वे बड़े शहरों में वापस लौट आए थे। अब जहां देश के बड़े राज्यों में मनाए जाने वाले कुछ प्रमुख त्योहारों का मौका है तो वह एक बार फिर अपने घरों की ओर रुख करेंगे।

सीटें बुक करा लें, बिना रिजर्व टिकट के प्‍लेटफॉर्म पर प्रवेश नहीं

भारतीय रेलवे ने त्योहार के समय को देखते हुए करीब 400 नई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। दिवाली और छठ पूजा पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को लेकर रेलवे की तरफ से एक नोटिस जारी की गई है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए अपने सीटें बुक करा लें। बताया गया कि इन स्पेशल ट्रेनों में केवल रिजर्व क्लास के ही कोच होंगे। रेलवे की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि बिना रिजर्व टिकट के प्‍लेटफॉर्म पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

ECR की तरफ से चलाए जाने वाली 6 स्पेशल गाड़ियों की जानकारी

दिवाली और छठ जैसे त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए कई पूजा विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इस श्रृंखला में, पूर्व मध्य रेलवे 10 नवंबर से 02 दिसंबर तक छह पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इनमें पटना से रांची, धनबाद, बरकाकाना, सिंगरौली और दुर्ग के लिए एक-एक ट्रेंन शामिल है, जबकि पूजा स्पेशल ट्रेनें जयनगर से मनिहारी तक चलेंगी।

गाड़ियों में धनबाद-पटना पूजा स्पेशल, पटना-धनबाद स्पेशल, बरकाकाना-पटना पूजा स्पेशल, पटना-बरकाकाना पूजा स्पेशल, सिंगरौली-पटना पूजा स्पेशल, पटना-सिंगरौली पूजा स्पेशल, जयनगर-मनिहारी पूजा स्पेशल, मनिहारी-जयनगर पूजा स्पेशल, राजेंद्रनगर टर्मिनल-दुर्ग पूजा स्पेशल, राजेंद्रनगर टर्मिनल पूजा स्पेशल, पटना-रांची पूजा स्पेशल और रांची-पटना पूजा स्पेशल शामिल हैं। ये सभी विशेष ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी।

रेलवे ने त्योहार की भीड़ को दूर करने के लिए धनबाद और रांची से पटना के लिए 10 नवंबर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। गाड़ियों में गंगा- दामोदर एक्सप्रेस धनबाद और रांची से – पटना एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। पटना बरकाकाना एक्सप्रेस और कुछ अन्य ट्रेनों के अलावा, नवंबर 30 तक और भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। धनबाद मंडल के पीके मिश्रा (डिवीजनल PRO) ने यह जानकारी दी। सभी घोषित फेस्टिवल एक्सप्रेस की समय और संरचना वैसी ही रहेगी जैसा कि वे सामान्य ट्रेनों में हुआ करती थी।

नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिमी बंगाल समेत कई राज्यों के लोगों को दीपावली और छठ के मद्देनजर बड़ी सौगाद देते हुए 90 विशेष ट्रेनें चलाई हैं। ये सभी ट्रेनें नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होंगी। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें पूर्व दिशा की ओर जाने वाली हैं। अधिकारियों की मानें तो त्‍योहार के लिए 90 विशेष ट्रेनें चलाने का मकसद त्योहार के दौरान ट्रेनों में भीड़ को संतुलित करना है।

बता दें कि भारतीय रेलवे इससे पहले भी दिल्ली से 17 जोड़ी और विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यह कटरा, पुणे, देहरादून, डिब्रूगढ़, भुवनेश्वर, जयपुर, अमृतसर व अन्य मार्गों पर चल रही है। इनमें शताब्दी, दुरंतो, डबल डेकर और एसी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन शामिल हैं।

बताया गया है कि इन स्पेशल ट्रेनों पर विशेष ट्रेनों वाला किराया ही लागू होगा। इन ट्रेनों का किराया मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में 10-30 प्रतिशत तक अधिक रहने की उम्मीद है। अधिकारियों ने साफ किया है कि ये त्योहार विशेष ट्रेनें 30 नवंबर तक ही चलाई जाएंगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअर्नब मामले में महाराष्ट्र सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
Next Article Jio के तीन धमाकेदार प्लान, 365 दिन की वैलिडिटी

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.