Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 09:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » साली से परेशान होकर पत्नी और तीन बच्चों के साथ पी लिया जहर, सभी की मौत
देश

साली से परेशान होकर पत्नी और तीन बच्चों के साथ पी लिया जहर, सभी की मौत

September 4, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गुजरात के दाहोद में आर्थिक तंगी से परेशान आकर एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली. परिवार में तीन बच्चों समेत कुल पांच लोग थे. इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है. यह घटना शुक्रवार की है जब सुजाई बाग इलाके में रहने वाले वोरा समुदाय के सैफीभाई दुधियावाला ने अपनी पत्नी और बच्चों अरवा (16), जैनब (14) और हुसैन (07) के साथ कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली.

मृतक सौफी के पिता का कहना है कि उनके बेटे ने अपनी साली से सोना उधार लिया था. साली उससे बार-बार सोना वापस करने को कह रही थी. जिससे सैफी भाई काफी परेशान हो गया था. उसकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी. इसलिए आर्थिक तंगी और साली द्वारा प्रताड़ित करने की वजह से सैफी भाई ने परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

auto

पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को परिवार के सभी लोगों ने जहर पीया था. परिवार में अब केवल सैफी के पिता शब्बीरभाई दुधियावाला ही जिंदा बचे हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि वह जब सुबह उठे तो देखा, उनका बेटा और परिवार के सभी सदस्य बेहोश पड़े हैं. उन्होंने तुंरत ही पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी और लोगों को मदद के लिए बुलाया. परिवार आर्थिक रूप से काफी खराब हालात का समना कर रहा था. सौफी ने कर्जा भी ले रखा था, इस वजह से भी वह काफी चिंतित रहता था.

दाहोद एसपी हितेश जईसर का कहना है कि एक ही परिवार के पांच सदस्यों के सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है. साथ ही फॉरेंसिक टीम के जरिए मामले की छानबीन की जा रही है. अब तक की जांच में ये पूरा मामला आर्थिक तंगी का लग रहा है. साथ ही परिवार के लोगों ने जो साली पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है उसपर भी पुलिस जांच करेगी. पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है. शवों को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article15 हजार घूस लेते एएसआई गिरफ्तार
Next Article काशी के ये वकील संस्कृत में देते हैं अदालत में दलील, जज रखते हैं अनुवादक

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.