Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ढाई महीने की बच्ची को 4 बार बेचा गया
देश

ढाई महीने की बच्ची को 4 बार बेचा गया

August 13, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की टीम ने ढाई महीने की एक बच्ची को मुक्त कराया है। आरोप है कि बच्ची को उसके पिता ने 40 हजार रुपये में बेच दिया था। पिता का कहना है कि उनकी तीन बेटियां है, तीसरी बेटी की वो सही से परवरिश नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्होंने बच्ची को बेच दिया। आयोग के अनुसार, बच्ची को कई बार बेचा गया।

बच्ची के बेचे जाने की सूचना पर महिला आयोग की टीम ने बुधवार रात छापेमारी कर मासूम को मुक्त कराया।दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि ढाई महीने की बच्ची को DCW ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बचाया। तीसरी बेटी होने के कारण बाप ने इसे 40,000 में बेच दिया था। इस बच्ची को 4 बार बेचा गया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें चार मानव तस्कर हैं। स्वाती ने कहा कि अब आयोग बच्ची के पुनर्वास पर काम कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बेटी के पिता ने स्वंय महिला आयोग के पास जाकर मामले की जानकारी दी। उसने बताया कि अपनी ढाई महीने की बच्ची को परवरिश न कर पाने की वजह से किसी को सौंप दिया था और अब उसे बच्ची के आगे बेचे जाने की सूचना मिली है। उसने आयोग से बच्ची के तस्कर को पकड़वाने की गुज़ारिश की।

बेटी के पिता के साथ आयोग की टीम सबसे पहले जाफराबाद पहुंची जहां पर उसने अपनी बेटी को सबसे पहले एक महिला को बेचा था। दिए गए पते पर पहुंचने पर महिला वहां नहीं मिली। व्यक्ति को महिला को फोन करने को कहा गया। बात करने पर महिला ने बताया कि उसने बच्ची को आगे बेच दिया है। महिला आयोग की मदद से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article399 में डेटा के साथ 80 दिन तक फ्री कॉल
Next Article झोलाछाप डॉक्टर ने ली मासूम की जान, क्लीनिक बंद कर हुआ फरार

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.