Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 10 April, 2026 • 05:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नेपाल के रास्ते उप्र में घुसे दो आतंकी, एटीएस सक्रिय
देश

नेपाल के रास्ते उप्र में घुसे दो आतंकी, एटीएस सक्रिय

January 4, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। नेपाल के रास्ते से दो आतंकी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सटी सीमा का उपयोग कर भारत में आ गए हैं। आतंकी घुसपैठ की सूचना मिलने पर यूपी आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस) पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। अपने नेटवर्क के जरिये एटीएस तीन जिलों में आतंकियों की खोज कर रहा है।

बस्ती जिले में दो आंतकियों के घुसपैठ की जानकारी सबसे पहले खुफिया विभाग से यूपी पुलिस को हुई। बस्ती जोन के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए समस्त जानकारियों को यूपी एटीएस के आला अधिकारियों को दी। इसके बाद इनपुट के आधार पर एटीएस के आला अधिकारियों की टीम ने त्वरित बैठक कर अपने नेटवर्क को सक्रिय किया है। बस्ती, गोरखपुर और आसपास के जिलों में नेटवर्क फैलाकर दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। दोनों आतंकियों की पहचान ख्वाजा मुइनुद्दीन और अब्दुल समद के रुप में हुई हैं। भारत की सीमा में घुसने के बाद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की मंशा को देखते हुए इनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी एटीएस, यूपी पुलिस और खुफिया एजेंसी प्रयास में जुटी हुई हैं। इसके अतिरिक्त सीमावर्ती आने जाने वाले मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Advertisement Advertisement

दोनों के भारत की सीमा में घुसे होने के 50 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यूपी एटीएस को अहम सुराग हाथ लगे है। दोनों आतंकियों के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मुइनुद्दीन सीरिया में ट्रेनिंग ले चुका है। उसकी एक बार गिरफ्तारी हुई थी और अब वह जमानत पर छूटकर फिर से सक्रिय है। दूसरा समद सिमी का सदस्य रहा है और वह 2018 में गिरफ्तार हुआ था। वह भी बाहर आने के बाद से छुपकर सक्रिय है।

एटीएस आईजी असीम अरुण के मुताबिक, यूपी एटीएस दोनाें आतंकियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करने का प्रयास कर रही है। अभी ये भारत में है या लौट गये? इसकी पुष्टि की जा रही है। जैसे ही दोनों की लोकेशन मिलेगी, उन्हें फौरन गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब अयोध्या का राम मंदिर, तीन मंजिला होगा
Next Article महाराष्ट्र: उद्धव सरकार को, अब्दुल सत्तार का मंत्री पद से इस्तीफा

Related Posts

Headlines

लापता हिमांशु के वापसी की कहानी… डर नहीं, भरोसे से काम कर गए सदर थानेदार

April 10, 2026
Headlines

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026
Headlines

“मुझे भी नहीं मिला वेतन”… तेजस्वी बोले- सरकार का सिस्टम चरमरा गया

April 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लापता हिमांशु के वापसी की कहानी… डर नहीं, भरोसे से काम कर गए सदर थानेदार

April 10, 2026

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026

“मुझे भी नहीं मिला वेतन”… तेजस्वी बोले- सरकार का सिस्टम चरमरा गया

April 10, 2026

राशिफल @ 10 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.