WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
देहरादून। उत्तराखंड में देवप्रयाग स्थित तीनधारा के पास शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों से भरे टेम्पो ट्रैवलर पर पहाड़ी पत्थर एवं मलबा आ गिरा। पत्थरों के गिरने से टेम्पो पलट गया और हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हैं।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को रेस्क्यू कर देवप्रयाग अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। टेम्पो ट्रैवलर (पीबी 01ए7524) में सावार सभी यात्री पंजाब के रहने वाले बताये जा रहे हैं। वाहन ऋषिकेश से श्रीनगर जा रहा था।
