Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 10:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शिवसेना ने किसके बहकावे में 360 डिग्री का टर्न लिया : रविशंकर प्रसाद
देश

शिवसेना ने किसके बहकावे में 360 डिग्री का टर्न लिया : रविशंकर प्रसाद

November 23, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भाजपा-एनसीपी गठबंधन द्वारा शनिवार सुबह सरकार गठन के बाद विरोधी दलों के हमलावार बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि एक बड़ा जनादेश और बहुमत भाजपा-शिवसेना को मिला था, तो शिवसेना ने किसके बहकावे में 360 डिग्री का टर्न लिया।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्यपाल ने तीनों पार्टियों को बुलाया था। एनसीपी और शिवसेना को बुलाया तो उन्होंने कहा कि और समय दीजिए। आज सुबह भाजपा और अजीत पवार के साथ एनसीपी के तबके ने आवेदन दिया कि हमारे पास बहुमत है। क्या शिवसेना और एनसीपी का कोई आवेदन राज्यपाल के पास अब तक था?

auto

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें कहा जा रहा है कि हमने लोकतंत्र की हत्या की है। शिवसेना ने 30 साल पुरानी दोस्ती तोड़ी तब लोकतंत्र की हत्या नहीं हुई? जब अजित पवार के नेतृत्व में बड़ा तबका आकर देवेंद्र फडणवीस को समर्थन दे तो क्या लोकतंत्र की हत्या हो गई? कुछ लोग छत्रपति शिवाजी की विरासत की बात कर रहे हैं, उनसे मैं बस इतना कहूंगा कि सत्ता के लिए अपने विचारों से समझौता करने वाले तो कम से कम छत्रपति शिवाजी की बात न करें। उनका प्रमाणिक कांग्रेस विरोध जग जाहिर है, उनकी राष्ट्रभक्ति-राष्ट्रवाद और भारत की संस्कृति-संस्कार के प्रति समर्पण प्रमाणिक है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना को जनादेश था लेकिन बड़ी पार्टी होने के नाते मुख्यमंत्री के दावेदार देवेंद्र फडणवीस थे। शरद पवार और कांग्रेस ने परिणाम के बाद बयान दिया था कि हमें विपक्ष में बैठने का जनमत मिला है। तो ये विपक्ष में बैठने का जनमत कुर्सी के लिए मैच फिक्सिंग कैसे हो गया था। भाजपा और शिवसेना ने जब बहुमत प्राप्त किया तो ये भाजपा गठबंधन की नैतिक और चुनावी विजय थी। चुनाव परिणाम के बाद शिवसेना किसके इशारे पर उत्तेजक हो गई। उन्होंने कहा कि हम एक प्रमाणित, प्रभावी और ईमानदार सरकार देंगे।

एक प्रश्न के उत्तर में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शिवसेना पर कोई टिप्पनी नहीं करनी, उनका दावा 25 दिनों से चल रहा है। जो आदरणीय बाला साहब ठाकरे के आदर्शों को जीवित नहीं रख सके उनके विषय में कुछ नहीं कहना। जहां तक बात बहुमत साबित करने की है तो वह समय पर कर दिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची: 4.45 लाख रुपये जब्त
Next Article राज्यपालों पर राज्य की जनता के हितों का ध्यान रखने की भी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.