Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 01:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल,एटीएम, पासबुक व नकद जब्त
झारखंड

11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल,एटीएम, पासबुक व नकद जब्त

September 9, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

देवघर पुलिस ने बुधवार को 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार युवको में डब्लू दास, संजीत दास, आनंदी दास, कुंदन दास, सिकंदर दास, रंजीत कुमार, चंदन कुमार, जमुना दास, जितेंद्र कुमार दास, विकास दास सहित एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई मोबाइल, एटीएम, पासबुक, सिम कार्ड और नकद राशि जब्त की गयी है। एसपी पीयूष पांडेय ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक मधुपुर और परनौत इलाके में फर्जी बैंक अधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम और केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर उन्हें झांसे में लेकर उनके खाते से रुपये उड़ाने का काम करते थे।  इस सूचना पर मधुपुर के पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में नेतृत्व  एसआईटी गठित टीम ने पहले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर 10 अन्य साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 36 मोबाइल, 46 सिम, 11 बैंक पासबुक, 9 एटीएम, एक लैपटॉप और 60 हजार रुपये जब्त किये गये है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में चार युवक ऐसे है, जो दो परिवार के है और दो भाई मिलकर इस अपराध की दुनिया में कदम रख चुके थे। इससे यह साफ होता है कि इस आपराधिक कृत्यों में परिवार का भी उन्हें सहयोग प्राप्त होता था।
एसपी ने बताया कि तकनीकी छानबीन में इन सभी के साइबर अपराध से जुड़े रहने के मामले को लेकर कई साक्ष्य एकत्रित किये गये है। गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ पूर्व में भी मधुपुर थाना में मामला दर्ज है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउद्धव ठाकरे! आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा : कंगना रनोट
Next Article युद्ध जैसी तैयारी में जुटा चीन, देशभर के सैनिकों को सीमा पर बुला रहा

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.