Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 02:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उद्धव ठाकरे! आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा : कंगना रनोट
Headlines

उद्धव ठाकरे! आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा : कंगना रनोट

September 9, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई पहुंचकर कंगना रनोट ने 68 सेकंड का एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि आज मैं आपको एक वादा करती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी और अपने देश के लोगों को जगाऊंगी।
एक्ट्रेस कंगना रनोट के खिलाफ एयरपोर्ट पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की
कंगना ने कहा- ठाकरे! यह जो क्रूरता और आतंक मेरे साथ हुआ है, उसके कुछ मायने हैं

मुंबई को ‘पीओके’ कहने के विवाद के बीच एक्ट्रेस कंगना रनोट बुधवार दोपहर 2:45 बजे मुंबई पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी हंगामा हुआ। उनके समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए। उन्हें वीआईपी गेट की बजाय दूसरे गेट से बाहर निकाला गया। वे एयरपोर्ट से सीधे खार स्थित अपने घर पहुंचीं। फिलहाल, एक्ट्रेस की सुरक्षा के लिए उनके घर के बाहर 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

घर पहुंचते ही उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनौती दी। कहा, ‘आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा, जय महाराष्ट्र। उद्धव ठाकरे! तुझे क्या लगता है, तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है। तुमने बहुत बड़ा एहसान किया है। मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी। आज मुझे इस बात का एहसास हुआ है। आज मैं आपको एक वादा करती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी। अपने देश के लोगों को जगाऊंगी। ठाकरे, यह जो क्रूरता और आतंक मेरे साथ हुआ है, उसके कुछ मायने हैं। जय हिंद। जय भारत।’

एयरपोर्ट पर भारी हंगामा हुआ
इससे पहले, एयरपोर्ट पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कंगना के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया और करणी सेना उनके समर्थन में उतर आई। इन पार्टियों के समर्थक एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

एयरपोर्ट पर कंगना के समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए।
एयरपोर्ट पर कंगना के समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए।

करणी सेना के 200 से ज्यादा कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे।
करणी सेना के 200 से ज्यादा कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे थे।
कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। उनकी सुरक्षा में मुंबई पुलिस के फील्ड मार्शल, सीआईएसएफ और मुंबई पुलिस के 24 से ज्यादा जवान तैनात किए गए।

कंगना की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर तैनात की गईं पुलिसकर्मी।
कंगना की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर तैनात की गईं पुलिसकर्मी।
एयरपोर्ट पर कंगना की सुरक्षा में मुंबई पुलिस के 24 से ज्यादा जवान तैनात किए गए।
एयरपोर्ट पर कंगना की सुरक्षा में मुंबई पुलिस के 24 से ज्यादा जवान तैनात किए गए।
बीएमसी ने कंगना के मुंबई स्थित ऑफिस में अवैध निर्माण को तोड़ा
बुधवार सुबह बीएमसी ने अवैध निर्माण को लेकर कंगना के ऑफिस पर बुलडोजर चलाया। सुबह 10.30 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई दोपहर 12.40 बजे तक चली। इस कार्रवाई के दौरान ऑफिस के बाहरी हिस्से से बालकनी और अंदर के बने निर्माण को बुरी तरह से तोड़ा गया है। इस दौरान आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने इस तोड़फोड़ का विरोध भी किया। हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। मामले में अगली सुनवाई गुरुवार 3 बजे होगी।

शरद पवार ने कहा- यह कार्रवाई गैर जरुरी थी
इस बीच, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने इस कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने कहा कि मुंबई में और भी अवैध निर्माण हैं और यह कार्रवाई गैर जरुरी है। यह देखना होगा कि बीएमसी ने यह फैसला क्यों लिया। इस कार्रवाई से कंगना को बोलने का मौका मिला है। भाजपा नेता आशीष शेलार ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया है।

शिवसेना ने कहा- बदले की भावना से कार्रवाई नहीं की
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की है। शिवसेना कभी भी बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं करती है। कंगना ने मुंबई के बारे में गलत कहा। शिवसेना कभी कटघरे में खड़ी नहीं होती है। उधर, भाजपा नेता आशीष शेलार ने इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा कि यह टाउन प्लानिंग के कारण की गई कार्रवाई नहीं है। हम इसका विरोध करते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुखियों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़े जिला प्रशासन : जयंत सिन्हा
Next Article 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल,एटीएम, पासबुक व नकद जब्त

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.