Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 07:48 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » साहिबगंज में 13 लाख का अवैध लॉटरी टिकट जब्त, एक गिरफ्तार
झारखंड

साहिबगंज में 13 लाख का अवैध लॉटरी टिकट जब्त, एक गिरफ्तार

July 19, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

साहिबगंज। तीनपहाड़ क्षेत्र में अवैध लॉटरी का कारोबार फलफूल रहा है। लॉटरी माफिया लाखों की लॉटरी बंगाल से लाकर तीनपहाड़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में बेच रहा है। हालांकि, इन लॉटरी माफिया के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर झारखंड में प्रतिबंधित सिक्किम और नागालैंड की लॉटरी को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 1,28,800 अवैध लॉटरी टिकट को बरामद किया है, जिसकी कीमत 12 लाख 88 हजार रुपये बतायी जा रही है। इस संबंध में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एसपी के निर्देशानुसार रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर तीनपहाड़ के आनंद भगत उर्फ अंता भगत के घर तीनपहाड़ थाना पुलिस ने छापेमारी किया। इस दौरान पुलिस ने आनंद भगत के बेड रूम से झारखंड में प्रतिबंधित सिक्किम और नागालैंड लॉटरी टिकट को बरामद किया। यह साप्ताहिक लॉटरी टिकट था।
पुलिस ने कुल 1 लाख 28 हजार 800 लॉटरी टिकट बरामद किया, जिसकी कीमत कीमत 12 लाख 88 हजार रुपये बतायी गयी है। पुलिस ने अवैध लॉटरी टिकट रखने के आरोप में अंता भगत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, अंता भगत काफी दिनों से अवैध लॉटरी टिकट का व्यापार कर रहा है। राजमहल के तीनपहाड़ और साहिबगंज में एजेंटों के माध्यम से अवैध लॉटरी टिकट को बेचने का काम चल रहा है। उन्होंने ने कहा कि जब्त किये गये अवैध लॉटरी पश्चिम बंगाल के रथबड़ी मालदा से संचालक मो रेयेबुल द्वारा झारखंड के बरहरवा के मुज्जमिल शेख को दिया जाता है और मुज्जमिल से अंता भगत इसे लेकर इलाके में एजेंटों के माध्यम से बेचता है। इस संबंध में तीनपहाड़ थाना में मामला दर्ज किया गया है।
बेरोजगार युवाओं को मिलता है प्रलोभन
तीनपहाड़ और उसके आस-पास के इलाकों में अवैध लॉटरी टिकट बेचने का धंधा चलाने के लिए लॉटरी माफिया बेरोजगार युवाओं को शामिल करता है। बेरोजगार होने के कारण इन युवाओं को काम की तलाश होती है और कुछ मार्जिन पर इन्हें अवैध लॉटरी बेचने के धंधे में लगा दिया जाता है।
तीनपहाड़ में दर्जनों है अवैध लॉटरी के एजेंट
इन दिनों तीनपहाड़ और उसके आसपास के इलाके में दर्जनों लॉटरी के एजेंट हैं, जो पैकेट में लॉटरी का टिकट लेकर घूम- घूम कर बेचते हैं। ये एजेंट दिनभर में तीन बार टिकट को बेचने के लिए लोगों के पास जाते हैं।
उधार भी मिलता है लॉटरी टिकट
एजेंटों द्वारा अवैध लॉटरी टिकट लोगों को उधार भी दिया जाता है। वहीं, अवैध लॉटरी टिकट का नंबर आने पर बकाया पैसा काट कर शेष पेसे दिया जाता है। इतना ही नहीं, कई ऐसे अवैध लॉटरी के टिकट खरीदने वाले लोग हैं, जो एक दिन में 1000 से 10 हजार तक का अवैध लॉटरी का टिकट खरीदते हैं। अगर इनलोगों के पास पैसा नहीं रहे, तो एजेंट उन्हें उधार भी टिकट दे देता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या में चांदी की ईंट से प्रधानमंत्री राम मंदिर की रखेंगे नींव
Next Article पलामू में किसानों की समस्या को लेकर कृषि मंत्री से मिले कांग्रेस प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ 

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.