अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने रांची महानगर संयोजक मंडली का विस्तार किया है। केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार जारी अधिसूचना में कुल 32 नए सदस्य शामिल किए गए हैं। यह अधिसूचना आज यानी सोमवार को जारी की गई है।
संशोधित रांची महानगर संयोजक मंडली में प्रमुख सदस्य हैं – अश्विनी शर्मा, पवन जेडिया, डॉ. हेमलाल मेहता “हेमू”, नयनतारा उरॉव, फरीद खान, विरू तिर्की, रोशन कुमार, अफरोज अंसारी, मनिन्दर सिंह, रामशरण तिर्की, प्रदीप मिर्धा, मधु तिर्की, विक्रम सिंह, रतिश द्विवेदी, अरुण वर्मा, आशुतोष कुमार “सोनु”, अंकिता वर्मा, विजय महतो, शमशाद मल्लीक, सुष्मा वरदेवा, कुलदीप कुमार, अनुप सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, मो. साजिद, विश्वजीत गोप, वीरू साहु, विक्की यादव, आशुतोष गोस्वामी, संध्या गुड़ीया, आरीज अंसारी, नसीम गद्दी (पप्पू)।

केंद्रीय समिति के निर्देश के अनुसार महानगर संयोजक मंडली के सभी सदस्यों को अगले 15 दिनों के भीतर रांची के सभी वार्ड समितियों का गठन या पुनर्गठन करना होगा। इसके बाद वार्ड समितियों की पूरी सूची महानगर संयोजक मंडली की कार्यवाही पुस्तिका के साथ केंद्रीय कार्यालय को भेजी जाएगी।
मंडली के सदस्य पार्टी के दैनंदिन कार्यक्रम और संगठनात्मक फैसलों में सामूहिक निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार होंगे। यदि किसी मामले में एकमत नहीं बनता है, तो वह मुद्दा सीधे केंद्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। यह कदम रांची महानगर में पार्टी संगठन को मजबूत करने और समन्वय बढ़ाने के लिए उठाया गया है।
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में हाथियों का तांडव, अधेड़ महिला का क्या किया हाल… जानें

