अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh : रामगढ़ जिले के जगेश्वर ओपी क्षेत्र के खरकंडा गांव में बीती देर रात हाथियों के एक बड़े झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। इसी दौरान हाथियों ने 45 वर्षीय सांझो देवी को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने आज यानी सोमवार को मृतका के परिवार और क्षतिग्रस्त घरों के लिए उचित मुआवज़े की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बोकारो जिले से सटे खरकंडा गांव में घुसे झुंड ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया और खाद्यान्न खा लिया। इसी दौरान हाथियों ने एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हाथियों के हमले से दहशत में आए ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर चढ़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हाथियों ने कई घरों में तोड़फोड़ कर दी थी। आज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर लालपनिया रोड जाम कर दिया। वे मृतका के परिवार और क्षतिग्रस्त घरों के लिए उचित मुआवज़े की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : रांची सहित 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, पारा पहुंचा 6 डिग्री
इसे भी पढ़ें : आज बड़ा कदम, नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा और पेश करेंगे नया दावा
इसे भी पढ़ें : नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे सीएम की शपथ … जानें कहा होगा समारोह

