Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 03:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कडरू पेरिश में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का संगम
झारखंड

कडरू पेरिश में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का संगम

September 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कडरू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi (Sanjay Kapardar) : रांची का कडरू पेरिश रविवार को कुछ अलग सा नजारा था। प्रार्थना के स्वर, युवाओं की ऊर्जा और स्तुति गीतों की मधुर धुनें पूरे परिसर को भक्तिमय बना रही थीं। अवसर था डायसीस युवा प्रभुवार का, जिसे युवाओं और महिलाओं ने मिलकर विशेष ढंग से मनाया। सुबह की आराधना में युवाओं ने आगे आकर पाठ पढ़े और प्रार्थनाएँ कीं। उनके स्वर में आस्था की गहराई और ऊर्जा की झलक थी। पेरिश के वयोवृद्ध भी इस नजारे को देखकर अभिभूत हो उठे। मानो आने वाली पीढ़ी प्रभु मार्ग पर और दृढ़ हो रही हो।

आत्मिक हो गया माहौल

आराधना के बाद मसीही सेवा महिला संगति ने आत्मिक जागृति सभा का आयोजन किया। सभा का माहौल और भी आत्मिक हो गया जब बहन रूपम तिर्की ने महिलाओं की जिम्मेदारियों पर बाइबल आधारित शिक्षा दी। उन्होंने समझाया कि मसीही महिलाएँ परिवार और समाज दोनों में आत्मिक वातावरण निर्माण की अहम जिम्मेदारी निभाती हैं।

auto

प्रेरक संदेश और भक्ति गीत

सभा में भाई अनूप तिर्की ने मुख्य वक्ता के रूप में संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आत्मिक उन्नति के लिए सबसे जरूरी है परमेश्वर के वचन पर टिके रहना। उनके शब्द युवाओं और महिलाओं दोनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। इसके बाद महिलाओं ने स्तुति गीत गाए, जिनकी धुन पर सभी की आंखें बंद हो गईं और हाथ प्रार्थना की मुद्रा में उठ गए।

प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

सिर्फ भक्ति ही नहीं, इस आयोजन में आनंद और सहभागिता का भी रंग देखने को मिला। बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें उत्साहपूर्वक भागीदारी रही। हर चेहरे पर मुस्कान और उत्साह का आलोक झलक रहा था।

एकता का प्रतीक बना आयोजन

इस पूरे आयोजन की खासियत यह रही कि इसमें केवल महिलाएँ ही नहीं बल्कि युवा, बच्चे और पेरिश सभा के सभी सदस्य शामिल हुए। हर कोई प्रभु के वचन और स्तुति गीतों में लीन दिखाई दिया। कडरू पेरिश का यह दिन आत्मिक उत्थान और सामूहिक आस्था का अद्भुत उदाहरण बन गया।

इसे भी पढ़ें : जंगल में घुसे जांबाजों ने हमेशा के लिए रोक दी ‘तूफान’ की रफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमैदान में पसीना, मंच पर मुस्कान… जब पुलिस जवान बने खिलाड़ी
Next Article धर्मगुरुओं ने भरी हुंकार, बाल विवाह खत्म करने का लिया ऐतिहासिक संकल्प

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.