Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 03:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शिवाजी क्रांति के संगठन मंत्री बनने पर हुआ अभिनंदन समारोह
झारखंड

शिवाजी क्रांति के संगठन मंत्री बनने पर हुआ अभिनंदन समारोह

April 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शिवाजी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में स्नेह मिलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राहक गीत एवं संगठन मंत्र के सामूहिक गायन से हुई। इस अवसर पर शिवाजी क्रांति को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह, प्रांत कोषाध्यक्ष चंद्रनाथ बनर्जी तथा सभी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य अभिनंदन किया। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर के महानगर कार्यवाह रविन्द्र एवं जिला अध्यक्ष का भी अभिनंदन किया गया।

संगठन मंत्री की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए महिला आयाम प्रमुख डॉ अनिता शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रांत उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय ने अपनी कविता के माध्यम से अपने विचार साझा किए। क्रमशः शंभू जायसवाल तथा रविन्द्र (महानगर कार्यवाह, आरएसएस) ने भी अपने प्रेरणादायक विचार रखते हुए ग्राहक पंचायत के कार्यों में संगठनात्मक सहयोग करने का आश्वासन दिया। संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने झारखंड प्रांत में ग्राहक पंचायत की स्थापना से लेकर वर्तमान कार्यों की विस्तृत समीक्षा की एवं आगामी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को नव दायित्व प्रदान किए गए…

  • वी प्रभु – संयोजक कोल्हान प्रमंडल एवं समन्वयक, स्टूडेंट क्लब
  • आरती शर्मा – जिला महिला आयाम प्रमुख
  • अमलेन्दु – जिला पर्यावरण आयाम प्रमुख
  • वंदना कुमारी – जिला पर्यावरण आयाम सह प्रमुख
  • रवि कुमार – संयोजक, स्टूडेंट क्लब
  • रॉकी यादव – सह संयोजक, स्टूडेंट क्लब

जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह जी ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं संगठन मंत्री के प्रति अपनी भावनाएं साझा की। समारोह का समापन पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए देशवासियों को दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने ग्राहक गीत प्रस्तुत किया। अंकेश (जिला प्रचार आयाम प्रमुख) ने मंच संचालन किया। श्री वी प्रभु ने अतिथि परिचय एवं संगठन मंत्र का वाचन किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर महानगर कार्यवाह रविन्द्र, महानगर सह कार्यवाह मृत्युंजय, प्रांत उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय, प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल, प्रांत कोषाध्यक्ष चंद्रनाथ बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष चंचल लकड़ा, जिला सचिव शंभू जायसवाल, जिला महिला आयाम प्रमुख डॉक्टर अनिता शर्मा, आरती शर्मा, वंदना कुमारी, रवि प्रकाश, देवव्रत बनर्जी, सोमा बनर्जी, सुकृति, विजया लक्ष्मी, वेदुला, वेंकटेश, रवि कुमार, रॉकी यादव मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के सभी अस्पताल अब होंगे चकाचक, OT होगा मॉड्यूलर : अजय सिंह

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफ्लाइओवर रैंप निर्माण का विरोध, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की… देखें वीडियो
Next Article महिला थानेदार को SP ने किया सस्पेंड… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
झारखंड

छात्रा से दरिंदगी पर भड़का पाकुड़ : हाथों में कैंडल, आंखों में गुस्सा… सड़क पर उतरे छात्र

October 13, 2026
झारखंड

जितपुर प्रोजेक्ट : सुंदरपहाड़ी में कागजी उलझनें खत्म, मुआवजे की राह साफ

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.