WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मेदिनीनगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एसीबी ने पलामू जिले के विश्रामपुर थाना के नवगढ़हा ओपी के प्रभारी दारोगा अवध किशोर पांडेय को 15हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओपी प्रभारी अवध किशोर ने एक वाहन को छोड़ने एवं अवैध बालू ढुलाई करने वाले गाड़ी मालिकों से बिना रोकटोक अपना काम करने के एवज में पैसों की मांग की थी। इसकी सूचना एसीबी को दी गई। इसके बाद जाल बिछाकर दारोगा को गिरफ्तार किया गया।

